मुख्यमंत्री ने देखी ‘शतक’, बोले– यह फिल्म प्रेरणादायक है, मध्यप्रदेश में हुई टैक्स फ्री
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की वैचारिक यात्रा पर आधारित फिल्म को बताया राष्ट्र चेतना का माध्यम
मुख्यमंत्री ने देखी शतक फिल्म
डॉ. मोहन यादव
ने मंगलवार को भोपाल के कोलार रोड स्थित डीडीएक्स प्लाजा में
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आधारित प्रेरणादायी फिल्म
शतक
का विशेष प्रदर्शन देखा। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे
राष्ट्र विचार को सशक्त रूप में प्रस्तुत करने वाली प्रेरणादायक कृति बताते हुए
मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 1925 में पहले सरसंघचालक
डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने भारत के आज़ाद होने से पहले ही
आज़ाद भारत के स्वरूप की कल्पना कर ली थी। उस समय राष्ट्र को
संगठित, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
की स्थापना की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1925 में रोपा गया राष्ट्र विचार का यह पौधा
आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। संघ ने आज़ादी से पहले ही
‘आजाद भारत’ की वैचारिक नींव रख दी थी। इसी राष्ट्र चेतना को
जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से फिल्म ‘शतक’ को
मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। मध्यप्रदेश के साथ-साथ
कई अन्य राज्यों में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है।

“यह फिल्म केवल इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की वैचारिक
यात्रा का जीवंत दस्तावेज है। संगठन, सेवा और समर्पण के भाव को
यह प्रभावी रूप से प्रस्तुत करती है।”
राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने वाला संगठन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना
राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिए की गई थी।
डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी अपने जीवनकाल में
पं. मदनमोहन मालवीय, महात्मा गांधी सहित
अनेक महान विभूतियों के संपर्क में रहे।
वे स्वयं क्रांतिकारी थे और संघ की स्थापना से पहले
देश की आज़ादी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे।
संघ पर जब पहली बार प्रतिबंध लगाया गया, तब भी
संघ के स्वयंसेवकों ने अपनी राष्ट्रनिष्ठा और अनुशासन का
उदाहरण प्रस्तुत किया। द्वितीय सरसंघचालक
माधव सदाशिव गोलवलकर जी ने अपने कार्यकाल में
संगठन को सुदृढ़ और व्यापक स्वरूप प्रदान किया।
हर क्षेत्र में सेवा का विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ साहित्य, चिकित्सा,
मजदूर, किसान, विद्यार्थी और सामाजिक सेवा
जैसे अनेक क्षेत्रों में राष्ट्र सेवा का कार्य कर रहा है।
एआई तकनीक से निर्मित यह फिल्म नई पीढ़ी को
राष्ट्र विचार से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।
यह फिल्म राष्ट्र निर्माण की वैचारिक पृष्ठभूमि को समझने,
युवाओं में संगठन और सेवा का भाव जागृत करने तथा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा को
सरल, प्रभावशाली और प्रेरणादायी रूप में प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी,
विधायक रामेश्वर शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति
सहित पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
(



