WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने प्रारंभ की सीधी लड़ाई

जालसाजों के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त करने का दृढ़ संकल्प

 Seoni 06 March 2025

सिवनी यशो:- लखनादौन नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्य नगरपालिका अधिकारी गीता वाल्मीकि ने पार्षदों और उनके पतियों पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने भ्रष्टाचार, मानसिक प्रताडऩा और अवैध जमीन बिक्री के गंभीर आरोप लगाते हुए भू-माफियाओं के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की बात कही।

मानसिक प्रताडऩा और छवि धूमिल करने का आरोप:

वाल्मीकि ने कठोर शब्दों में कहा कि भ्रष्ट पार्षद पति और पार्षद उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। वे उनके कार्यों में बाधा डालकर उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने उन पर लग रहे आरोपो को निराधार, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि मैं एक महिला हूं और एक अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभा रही हूं। मैं किसी भी भ्रष्टाचार के आरोप का सामना करने के लिए तैयार हूँ ।

सीमित संसाधनों में विकास का संकल्प:

वाल्मीकि ने स्पष्ट किया कि लखनादौन एक छोटा निकाय है और उनके पास सीमित संसाधन हैं। उन्होंने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया है।
“भ्रष्ट और स्वार्थी लोग मुझे गलत काम करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। जब मैं उनके दबाव में नहीं आती, तो वे मेरी छवि को धूमिल करते हैं और मुझे मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हैं, उन्होंने कड़े शब्दों में आरोप लगाया।

कुर्सी, कूलर और पंखे के बिलों के आरोपों का खंडन:

वाल्मीकि ने कुर्सी, कूलर और पंखे के बिलों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्षद और पार्षद पति गलत और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। “यह सभी कार्य मिथ्या हैं और मेरे द्वारा नहीं किए गए हैं। मैं ऐसे दबाव या कोई गलत काम नहीं करूंगी ।

भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई:

वाल्मीकि ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पार्षद पति शहर में सक्रिय भू-माफिया हैं और अवैध रूप से सरकारी और निजी जमीन बेच रहे हैं। जब उनसे एन ओ सी मांगी जाती है, तो वे बौखला जाते हैं और गलत आरोप लगाते हैं।

जनता से न्याय की गुहार और निष्पक्ष जांच की मांग:
वाल्मीकि ने जनता से निराधार आरोपों पर ध्यान न देने और उन पर विश्वास रखने की अपील की है। उन्होंने सभी आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्षद और पार्षद पति उन पर गलत काम के लिए एनओसी देने का दबाव बना रहे हैं, जिसे वे किसी भी कीमत पर नहीं देंगी।

मीडिया से सहयोग की अपील:

वाल्मीकि ने मीडिया से उनकी बात को सही, निष्पक्ष और निर्भीक रूप से जनता तक पहुंचाने का अनुरोध किया है।
“समाचार पत्र लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और मैं उनका सम्मान करती हूं। लेकिन कुछ पार्षद पति और पार्षद गलत जानकारी देकर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मैं उनसे अनुरोध करती हूं कि वे ऐसा न करें,” उन्होंने कड़े शब्दों में कहा।

जालसाजों के खिलाफ जंग जारी रखने का ऐलान:

वाल्मीकि ने जालसाजों और भ्रष्ट स्वार्थी तत्वों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखने का संकल्प लिया है।
“मैं डरने वाली नहीं हूं, और मैं जालसाजों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखूँगी,” उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि वे किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगी।

Dainik Yashonnnati

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!