छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

बाल-भक्ति: नन्हे हाथों से गुल्लक में जमा किए मंदिर निर्माण के लिए पैसे

बड़ी माता मंदिर के नवनिर्माण के लिए 9 वर्षीय अवनीश ने इकठ्ठे किए रू. 7001, मंदिर ट्रस्ट ने सस्नेह स्वीकारा

Chhindwara 24 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- श्री बड़ी माता मंदिर नवनिर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी लागत कुछ लगभग 15 करोड़ रुपए के आस पास जा रही हैं। इस मंदिर नवनिर्माण में माता के भक्तगण अपने सामर्थ्य अनुसार हर छोटा बड़ा सहयोग दे कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। इसी तारतम्य में विगत खिरकापुरा निवासी पिता राजकुमार सोनी के 9 वर्षीय पुत्र अवनीश सोनी ने अपने गुल्लक में जमा राशि अपने जन्मदिन के अवसर में माताजी के नवनिर्माण में भेंट किए।

जिसमें कुल राशि 7001 रुपए के आस पास थी। उसने अपनी स्वेच्छा से खुशी खुशी मां के भव्य मंदिर में गुल्लक की जमा राशि का सहयोग दे कर प्रसन्नता प्रकट की। इस अवसर में मंदिर ट्रस्ट के महंत पुजारी के पुत्र भगवता चार्य वेदाचार्य पंडित श्री रूपेश शास्त्री जी , कोषाध्यक्ष अखिलेश भारद्वाज , नयन चौरसिया ने यह बच्चे के सामर्थ्य की सराहना की साथ ही ट्रस्ट सदस्यों समस्त भक्त गणों से मंदिर नवनिर्माण को लेकर तन मन धन से अपने परिवारजनों से जुड़े शुभ अवसरो पर मंदिर को आर्थिक रूप से अवश्य सहयोग करने की अपील की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button