कमलनाथ व नकुलनाथ की ओर से प्राप्त होगी सिटी स्कैन मशीन
नकुलनाथ के हस्ते हुआ कार्तिक उरांव मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ
Chhindwara 07 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के हस्ते परासिया में कार्तिक उरांव मल्टी स्पेशलिटी एंड मल्टीकेयर हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए नकुलनाथ ने कहा कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व मेरे प्रयासों से छिन्दवाड़ा में मेडिकल कॉलेज व 14 सौ करोड़ से मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनना था, यह मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटल होता, किन्तु सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने क्रमवार बजट कम किया।
जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद से मरीजों को नागपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। अब परासिया में कार्तिक उरांव मल्टी स्पेशलिटी एंड मल्टीकेयर हॉस्पिटल के शुरभारंभ के साथ ही इस क्षेत्र के लोगों को नागपुर अथवा छिन्दवाड़ा जाने की जरूरत नहीं होगी। मुझे पूरा भरोसा है कि यह हॉस्पिटल मरीजों को सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सफल होगा। अपने सारगर्भित उदबोधन में आगे कहा कि मेरी ओर से जो भी सहयोग लगेगा वह मैं अवश्यक करुंगा।
नकुल-कमलनाथ की ओर से मिलेगी सिटी स्केन मशीन
कार्तिक उरांव मल्टी स्पेशलिटी एंड मल्टीकेयर हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर नकुलनाथ ने कहा कि कमलनाथ व उनकी ओर से अस्पताल को सिटी स्कैन मशीन प्रदान की जाएगी ताकि क्षेत्र के मरीजों को सिटी स्कैन कराने के लिए जिला मुख्यालय की ओर ना देखना पड़े।



