WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
राजनीतिसिवनी

मतदाता सूची में दावा आपत्ति 8 मार्च तक

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

Seoni 28 February 2025
सिवनी यशो:-अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी.एल.चनाप की अध्यक्षता में नगर पालिकाओं के फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार 28 मार्च 2025 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चनाप द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अवगत कराया कि सिवनी नगरपालिका के प्रारूप प्रकाशन 24 वार्डों में 86158 मतदाता हैं। जिसमें 42459 पुरूष एवं 42695 महिला एवं 04 अन्य मतदाता शामिल हैं। शुक्रवार 28 फरवरी 2025 से 08 मार्च दोपहर 3.00 बजे तक प्रारूप मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। जिसका निराकरण रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 13 मार्च तक कर दिया जाएगा तथा 21 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!