मध्यप्रदेशसिवनी

अब टालमटोल नहीं चलेगी! समय-सीमा बैठक में कलेक्टर शीतला पटले का अल्टीमेटम - शिकायतों का होगा गुणवत्तापूर्ण समाधान

कलेक्टर शीतला पटले की बैठक में सीएम हेल्पलाइन, राजस्व और पेयजल पर फोकस

Seoni 16 February 2026 सिवनी यशो:- सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।
Collector Sheetla Patle presiding over time limit meeting at Seoni Collectorate
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक की अध्यक्षता करतीं कलेक्टर शीतला पटले

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की गहन समीक्षा

बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने समय-सीमा में दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के समाधान को केवल औपचारिक नहीं, बल्कि संतोषजनक एवं स्थायी बनाए जाने पर विशेष बल दिया। जिले की रैंकिंग सुधारने हेतु चयनित शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती

कलेक्टर ने सीमांकन, बटवारा, नामांतरण सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की अनुभागवार समीक्षा की। सभी तहसीलदारों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री कार्यालय व जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतें

मुख्यमंत्री कार्यालय, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी मामलों में गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था पर विशेष निर्देश

आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम एवं जल संसाधन विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। भीमगढ़ बांध से संचालित पेयजल योजनाओं के संबंध में संयुक्त निरीक्षण कर ग्रीष्मकालीन जलापूर्ति की कार्ययोजना एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बैठक में विभागवार स्वरोजगार मूलक योजनाओं की योजनावार समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र प्रकरण बैंकों को प्रेषित कर हितग्राहियों को शीघ्र लाभांवित किया जाए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!