सिवनीमध्यप्रदेश

छपारा में कोल्ड ड्रिंक ठेले में भीषण आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर खाक

डेढ़ लाख का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Seoni 18 January 2026
छपारा यशो:-  नगर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब कोल्ड ड्रिंक और वेफर्स के ठेले में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लोहा की चादर से बना ठेला आग के गोले में तब्दील हो गया और अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

सुबह करीब 5 बजे की घटना

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार सुबह लगभग 5 बजे की है।

जयसवाल कॉलोनी निवासी ठाकुर नितिराज सिंह का कोल्ड ड्रिंक एवं वेफर्स का ठेला नगर के मुख्य मार्ग पर संदीपनी विद्यालय की दीवार और

पेट्रोल पंप के सामने लगाया जाता था, जहां अचानक आग भड़क उठी

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगते ही आसपास के लोगों ने दुकान संचालक और छपारा थाना पुलिस को सूचना दी।

112 और दमकल ने किया प्रयास, लेकिन नहीं बच सका सामान

सूचना मिलते ही 112 वाहन, नगर परिषद का अग्निशमन वाहन एवं

स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के भरसक प्रयास किए गए,

लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण ठेले में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान नहीं बचाया जा सका।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

आग लगने के वास्तविक कारणों की तफ्तीश की जा रही है।

गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था,

जिससे जान-माल की बड़ी क्षति टल गई।

https://www.psolera.com/en/news/what-is-a-short-circuit-and-why-it-happens

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!