मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बरघाट में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण का आयोजन

गुरुकुल पब्लिक स्कूल में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

बरघाट में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण

बरघाट यशो :- गुरुकुल पब्लिक स्कूल, बरघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें प्रसारण का सामूहिक श्रवण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती तथा डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

बरघाट के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण एवं डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण में शामिल अतिथि।
बरघाट में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

बरघाट के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण एवं डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण में शामिल अतिथि।
बरघाट में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री (महिला मोर्चा) श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत, जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ नरेश सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अनिल पाठक, मंडल प्रभारी  तुमेश बोपचे, सांसद प्रतिनिधि  अनिल पाठक, मंडल अध्यक्ष हेमंत राहंगडाले, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण जितेंद्र टेमरे, मंडल महामंत्री  महेंद्र सोनी, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती भारती विनोद रजक, श्रीमती मधुबाला जायसवाल एवं श्रीमती सुनीता भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें –छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत ने प्रतिभागियों को डिजिटल लर्निंग विषय पर प्रशिक्षण देते हुए डिजिटल शिक्षा के महत्व, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ डिजिटल तकनीकों का प्रभावी उपयोग शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के आधुनिकीकरण और डिजिटल सशक्तिकरण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस दौरान विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

https://www.facebook.com/share/p/1CRnVVNYLt/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!