मध्यप्रदेशसिवनी

सीएम हेल्प लाइन के प्रकरण लंबित होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, समग्र ई केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश

Seoni 26 May 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार 26 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी एल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत, एसडीएम सुश्री मेघा शर्मा सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख की उपस्थिति रही। इसी तरह विभिन्न विभागों के खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरण, जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण स्थिति, विभिन्न आयोग से प्राप्त पत्रों में लंबित कार्यवाही के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्प लाईन में प्रगति न करने वाले विभागों पर नारजगी व्यक्त करते हुए त्वरित शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद कराने शिकायतों में अपडेट प्रतिवेदन डालने के निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को दिये हैं।

बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने राजस्व प्रकरणों की अनुभागवार समीक्षा के दौरान राजस्व अधिकारियों को फॉर्मर रजिस्ट्री, सीमांकन के लंबित प्रकरणों सहित अन्य प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने समग्र ई-केवायसी कार्यों की भी समीक्षा कर लंबित ई-केवायसी पूर्ण कराने के निर्देश सभी सीएमओ और सीईओ जनपदों को दिये गये हैं।

बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने जनजातीय कार्यविभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य पिछडा विभाग के अधिकारियों से छात्रावास की मरम्मत तथा विद्यालयों में शौचालय निर्माण कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। इसी तरह उन्होंने जिले में खाद्यन्न वितरण स्थिति की समीक्ष, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सर्वे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी सीएमओ को आगामी बारिस मौसम दृष्टिगत रखते हुए नगरीय क्षेत्रों के सभी छोटे-बड़े नाले-नालियों की साफ-सफाई कराने, ब्लॉकेज हटाने तथा पुराने जर्जर भवनों का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित के निर्देश दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!