Sun, 25 Oct 2026 | 01:10:22 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी में भाजपा ने फूंका ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का बिगुल, मंडल स्तर तक बनेगी टोली छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी में भाजपा ने फूंका ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का बिगुल, मंडल स्तर तक बनेगी टोली छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश

बंडोल समूह नलजल योजना कार्य एजेंंसी को शीघ्र कार्य पूर्णता के कलेक्टर ने दिये निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 23, 2024 06:37 pm / Post views : 170

बंडोल समूह नलजल योजना कार्य एजेंंसी को शीघ्र कार्य पूर्णता के कलेक्टर ने दिये निर्देश
शेयर करें:

कलेक्टर ने विकासखंड छपारा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षिजित सिंघल (Collector Kshijit Singhal) ने बुधवार 22 मई को विकासखंड छपारा में आजीविका मिशन सभा कक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department), पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (Panchayat and Rural Development Department) , ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (Rural Engineering Department) एवं जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) कार्यों से जुड़े एजेंसियों की संयुक्त बैठक लेकर जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लखनादौन हिमांशु जैन, कार्यपालन यंत्री पीएचई अरूण श्रीवास्तव, सहायक यंत्री श्री गभने सहित सभी ग्राम पंचायतों के सचिव की उपस्थिति रही। बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने जल निगम अंतर्गत प्रगतिरत सिद्धघाट एवं बंडोल समूह नलजल योजना में शामिल ग्रामों में हुए नल कलेक्शन की जानकारी प्राप्त की, इसके साथ ही साथ बण्डोल नल जल योजना के पूर्णता के लिए संबंधित एजेंसी को कार्य गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत क्रियांवित की जा रही एकल नल जल योजना की भी ग्रामवार समीक्षा की। उन्होंने योजना हैण्ड ओवर, कार्यों की गुणवत्ताकी जा रही पेय जल की आपूर्ति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं नाली की टूट-फूट की तत्काल मरम्मत की जाए। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्यों, पाईप लाईन वितरण के निर्देश संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंघल ने जल समस्या ग्रस्त एवं आंशिक आपूर्ति वाले ग्रामों में शतप्रतिशत जलापूर्ति के लिए नवीन जल स्रोतों की व्यवस्था करने तथा आवश्यकतानुसार मोटर आदि का प्रबंधन करने के निर्देश पीएचई विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इसी तरह बैठक में उपस्थित सचिवों एवं रोजगार सहायकों को घरों में अनाधिकृत रूप से लगाई जा रही मोटरों को जप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना से आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों को भी जोड़ते हुए पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें