मध्यप्रदेशसिवनी

ओलंपियाड प्रतियोगिता में चयनित बच्चों का कलेक्टर ने किया सम्मान

Seoni 26 March 2025
सिवनी यशो:- जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा कन्द्र सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर संस्कृति जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी पवार नवजीवन विजय के उपस्थिति में सत्र 2024-25 में ओलंपियाड प्रतियोगिता में चयनित बच्चों का सम्मान समारोह विगत दिवस कलेक्टर सभाकक्ष सिवनी में आयोजित किया गया।

जिला स्तरीय ओलंपियाड में कक्षा 2 से 8 तक के चयनित 32 बच्चों, अभिभावकों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों की कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में सहभागिता की गई। जिसमें चयनित बच्चों को ट्रेक शूट, कैप, बैग, पानी बॉटल, टिफिन, ज्यामेट्री बॉक्स, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र एवं मार्गदर्शी शिक्षको को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों के द्वारा कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन से पर्यावरण एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में प्रश्न किये गये।

जिनका उत्तर कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के द्वारा बहुत सहज भाव से दिया गया। कलेक्टर सुश्री जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पवार के द्वारा बच्चों को समझाइस दी गई कि मोबाइल का अधिक उपयोग सेहत के लिए हानिकारक है एवं कठिन परिश्रम से ही जीवन में लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कलेक्टर सुश्री जैन के द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!