WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलसिवनी

कलेक्टर ने किया 21 गोंड़ कलाकारों की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

मंडला यशो:- कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने रजा कलावीथिका में आयोजित 21 गोंड़ कलाकारों की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने चित्र प्रदर्शनी, चित्रकला कार्यशाला तथा कत्थक नृत्य कार्यशाला का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों से चर्चा करते हुए जिले की कला और संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने का आव्हान किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश कछवाहा, रजा फाउंडेशन के सचिव संजीव चौबे सहित संबंधित उपस्थित रहे।
चित्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने उनके प्रशिक्षण, लागत राशि, मार्केटिंग तथा लाभ आदि के संबंध में जानकारी ली। प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा की स्मृति पर आयोजित इस चित्र प्रदर्शनी में चंपाबाई श्याम, लोकेश्वरी उर्वेती, गीता कुशराम, अनीता कुशराम, जयंती कुशराम, सुषमा श्याम, जयंती उइके, मंदाकिनी, निशा श्याम, दुर्गेश्वरी श्याम, रामकुमार श्याम, राहुल श्याम, सुनील श्याम, चित्रकांत श्याम, मनोज तेकाम, अनुज तेकाम, रोशनी श्याम, निलेश कुशराम, फूलचंद धुर्वे, मिथलेश श्याम व छत्रवति कुशराम के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

रजा की पेंटिंग से सीखने की जरूरत

चित्रकला एवं कत्थक नृत्य कार्यशाला के प्रतिभागियों से चर्चा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सैयद हैदर रजा की प्रत्येक पेंटिंग्स में एक संदेश रहता है। वर्तमान पीढ़ी को उनकी पेंटिग्स से सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रतिभागियों का आव्हान किया कि वे जिले की कला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में सहभागी बनें। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने लक्ष्य पर फोकस करें। कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को एमपी टूरिज्म द्वारा आयोजित होने वाले क्विज प्रतियोगिता के संबंध में भी जानकारी दी।

23 जुलाई तक होंगे विविध आयोजन

रज़ा स्मृति के अंतर्गत 20 से 23 जुलाई तक रज़ा कला वीथिका में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग और छातों पर रंग का आयोजन किया गया है। 20 जुलाई 2023 की शाम 6 बजे रज़ा कला वीथिका में कथक नृत्यांगना रानू चंद्रौल के द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। 22 जुलाई की शाम 6 बजे झंकार भवन में अनवेषा महंत द्वारा सत्रिय नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!