सिवनी

कलेक्टर ने घंसौर के कार्यालयों का किया निरीक्षण

    सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने शुक्रवार 28 जून को घंसौर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं के साथ-साथ रिकार्ड रूम का अवलोकन किया। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश अनुविभागीय अधिकारी बिसन सिंह एवं तहसीलदार को दिए। उन्होंने जनपद कार्यालय, लोकसेवा केन्द्र का भी अवलोकन किया।

उन्नत कृषकों से की चर्चा

कलेक्टर ने घंसौर के कार्यालयों का किया निरीक्षण - Seoni News

घंसौर विकासखण्ड के ग्राम मेहता पहुंचकर अग्रिणी कृषक  छिदामी शिवहरे द्वारा उन्नत तकनीक द्वारा लगाए जा रहे मक्के का अवलोकन किया गया। साथ ही ग्राम बांधना के अग्रिणी कृषक अमित ठाकुर द्वारा ली जा रही ककड़ी की फसल का अवलोकन कर कृषकों के चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button