मध्यप्रदेशसिवनी
कलेक्टर सुश्री जैन किया बबरिया तालाब एवं कंपनी गार्डन का निरीक्षण
Seoni 20 November 24
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने बुधवार 20 नवंबर को जिला मुख्यालय (District Headquarters) में प्रस्तावित ऑडिटोरियम, स्वीमिंग पूल तथा रोज गार्डन ( Auditorium, Swimming Pool and Rose Garden ) के कार्यों के लिए राजस्व एवं नगरपालिका (Revenue and Municipality) के अधिकारियों के साथ बबरिया तालाब एवं कंपनी गार्डन का निरीक्षण किया।
उन्होंने उक्त कार्यों के लिए चिन्हांकित की भूमि का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुश्री रेखा देशमुख, पीओ डूडा श्रीमती पूर्वी तिवारी, सीएमओ नगरपालिका सहित अन्य विभागीय अमला उपस्थित था।



