मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस एवं बीएम ओ लखनादौन की विभागीय जाँच के दिये निर्देश

Seoni 14 May 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन की अध्यक्षता में बुधवार 14 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर सी एल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्?डायत, एसडीएम सुश्री मेघा शर्मा सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। इसी तरह विभिन्न विभागों के खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन ने सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरण, जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण स्थिति, विभिन्न आयोग से प्राप्?त पत्रों में लंबित कार्यवाही के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा में बीएमओ लखनादौन द्वारा अपेक्षित कार्यवाही न करने से शिकायतों का समय सीमा में निराकरण न करना पाया जाने को लेकर विभागीय जांच का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की मॉनिटरिंग न करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी के लिए निर्देश जारी किये हैं।

नरवाई जलाने वाले किसानों की जानकारी मांगी

कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी राजस्?व अधिकारियों को लैंड रिकॉर्ड के डिजिटाईजेशन के लिए सर्व प्राथमिकता में कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए लंबित किसानों की भी तत्काल कार्यवाही पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी तहसीलदारों को नरवाई जलाने वाले किसानों की रकबा, खसरा सहित जानकारी भेजने के निर्देश दिये है ताकि संबंधित किसानों से आगामी समय में उपार्जन न किया जाये।

छात्रावासों की मरम्मत के निर्देश दिये

बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने जनजातीय कार्यविभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य पिछडा विभाग के अधिकारियों को विभागीय छात्रावासों की मरम्मत के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के ई-केवायसी की प्रगति की समीक्षा कर शेष रहे हितग्राहियों से संपर्क कर शीघ्रातिशीघ्र ई-केवायसी पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह समग्र ई-केवायसी में कम प्रगति वाले नगरपालिका सिवनी, लखनादौन को भी सुधार के लिए निर्देशित किया है।

कलेक्?टर सुश्री जैन ने जिले में खाद-बीज की उपलब्?धता की भी जानकारी लेकर आगामी खरीफ मौसम को ध्?यान में रखकर मांगानुरूप खाद-बीज की उपलब्?धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!