मध्यप्रदेश

कलेक्टर 42 अधिकारियों के साथ नॉन-एसी बस से पहुंचे गांव

लापरवाह अफसरों पर मौके पर सख्त कार्रवाई रीवा में बड़ा एक्शन: कलेक्टर पहुंचे टिकुरी गांव,

भोपाल/रीवा – भीषण गर्मी के बीच प्रशासनिक सक्रियता का बड़ा उदाहरण देखने को मिला, जब रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी 42 विभागीय अधिकारियों के साथ नॉन-एसी बस में सवार होकर सीधे ग्रामीण क्षेत्र पहुंचे और टिकुरी गांव में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
ग्राम चौपाल के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की लापरवाहियों पर सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व प्रकरणों में देरी, आंगनवाड़ी व्यवस्था की अनियमितता, नल-जल योजना की खराब स्थिति और अन्य शिकायतों पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई।
सीमांकन प्रकरणों में विलंब पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, जबकि आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पाए जाने पर सुपरवाइजर के निलंबन और सीडीपीओ को नोटिस देने के आदेश दिए गए।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक गांव में ही पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील भी की।
चौपाल के दौरान नल-जल योजना, सड़क विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना और विद्युत मीटरिंग से जुड़े मामलों पर भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी शिकायतें फिर सामने आईं तो संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!