मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर संस्कृति जैन का कड़ा रुख: सीएम हेल्पलाइन, खाद-बीज वितरण और पेंशन प्रकरणों पर अफसरों को चेतावनी

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित निराकरण, बीज-खाद वितरण, उचित मूल्य दुकान निरीक्षण और धरती आबा अभियान की प्रगति पर हुई विभागवार समीक्षा

सिवनी 18 अगस्त 2025

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्‍डायत सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक की शुरुआत आगामी 20 एवं 21 अगस्त को महामहिम राज्यपाल महोदय के सिवनी प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा से हुई। कलेक्टर ने ग्राम झोला एवं थांवरजोडी में प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए खंड स्तरीय व जिला अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपीं और निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण हों।

यह भी पढ़े :- कलेक्टर संस्कृति जैन ने 44 अधिकारियों को जारी किये नोटिस

 प्रमुख बिंदु –

  1. सीएम हेल्पलाइन प्रकरण:

    • 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश।

    • सीएम कार्यालय, विभिन्न आयोगों और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों की समीक्षा।

      कृषि विभाग:

      • बीज और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर।

      • यूरिया की मांग अनुरूप आपूर्ति व वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश।

      • कालाबाजारी की शिकायतों पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही का आदेश।

      • जे-फॉर्म पोर्टल पर किसानों और कृषि यंत्र प्रदाताओं का अधिकतम पंजीयन कराने पर बल।

  2. उचित मूल्य दुकानें:

    • खाद्य निरीक्षकों द्वारा निरीक्षण कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश।

    • भौतिक स्कंध, वितरण एवं व्यवस्था का सटीक सत्यापन अनिवार्य।

  3. धरती आबा अभियान:

    • चयनित ग्रामों में पात्र हितग्राहियों को योजनावार लाभांवित करने की समीक्षा।

    • आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जनधन खाते जैसी मूलभूत सुविधाएँ शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश।

  4. पेंशन प्रकरण:

    • विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा।

    • सभी विभाग प्रमुखों को समय-सीमा में पेंशन प्रकरण जिला पेंशन कार्यालय भेजने के निर्देश।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button