मध्यप्रदेशसिवनी

कुरई में कलेक्टर ने जल-जीवन मिशन की ली समीक्षा बैठक

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने मंगलवार 14 मई को कुरई विकासखण्ड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के अधिकारियों के साथ ही साथ ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक की बैठक लेकर जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए योजनावार प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपेक्षानुरूप प्रगति न करने वाले अनुबंधकर्ताओं को नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अनुबंधकर्ता को बाउंडओवर करने के निर्देश एसडीएम कुरई को दिए। कलेक्टर श्री सिंघल ने योजना के निर्माण के दौरान हुई सड़कों एवं अन्य शासकीय संपत्ति की टूट-फुट की मरम्मत की कार्यवाही त्वरित रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित अनुबंधकर्ता को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा अनुबंधकर्ताओं को सभी कार्यों को समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए आवश्यकता अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति तथा संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री नवजीवन विजय, ईईपीएचई अरूण श्रीवास्तव सहित अन्य मैदानी अमले की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button