WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

कलेक्टर ने गोपालगंज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धोबीसर्रा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

सिवनी यशो:- विगत 21 जुलाई को कलेक्टर  क्षितिज सिंघल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी डॉ जयपाल सिंह ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने केन्द्र की चिकित्सा व्यवस्था, लेब, वार्ड, ओपीडी, औषधि वितरण कक्ष सहित विभिन्न सखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने से भर्ती मरीजों से चर्चा कर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने एवं सभी आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान केन्द्र में 2 आयुष अधिकारी, संविदा विकासखण्ड लेखा प्रबंधक, संविदा फार्मासिस्ट, एमपीडब्ल्यू प्रभारी लेखापाल के अनुपस्थित पाए जाने पर सभी संबंधितों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंघल ने दिए।
इसी तरह कलेक्टर श्री सिंघल ने कुरई विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धोबीसर्रा का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र की महिला चिकित्सा अधिकारी एवं आयुष चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें भी कलेक्टर श्री सिंघल ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!