वार्षिक स्नेह सम्मेलन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा
शासकीय विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा (Government Law College Chhindwara) में 3 दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन (annual affection conference) का समापन
Chhindwara 13 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- शासकीय विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा में गुरूवार को वार्षिक स्नेह सम्मेलन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात विधिवत् ज्ञान की आराध्य देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ वायके शर्मा, लक्ष्मण ठाकरे, पीएस उइके, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीके अकोदिया आदि उपस्थित थे।
स्नेह सम्मेलन प्रभारी डॉ राकेश कुमार कोष्टी ने बताया की सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, नाटक, काव्यपाठ आदि में रंगारंग प्रस्तुतियां। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बाजी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की वार्षिक स्नेह सम्मेलन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन करने के मौका मिलता है।
उन्होंने ने सफलतम् आयोजन के लिए महाविद्यालय को शुभकामनाएं भी दी। साथ ही कहा कि विधि महाविद्यालय में छात्र संख्या कम करने के बाद भी अनेकों उपलब्धियों प्राप्त की है जिसकी जितनी तरफ की जाएं उतनी ही कम है। विधि की शिक्षा प्राप्त करने के बाद समाज के गरीब तपके के लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करने की बात कहीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीके अकोदिया ने अपने स्वागतीय उद्बोधन के माध्यम से महाविद्यालय की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में मंच संचालन छात्र उमेश साहू के द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
स्नेह सम्मेलन में सहायक प्राध्यापक डॉ कमलाकर मोटघरे, डॉ दम्यंती कटरे, डॉ स्नेहा सिंह, कमलेश चरपे, तरूण यादव, तरूण देशमुख, कीर्ति कोबरे, अशोक यादव, दिनेश मूल सहित बड़ी संख्या महाविद्यालयीन विद्यार्थी उपस्थित थे।
इन्होंने ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाजी
एकल नृत्य में प्रथम- राजकुमारी उइके, द्वितीय स्थान आशुतोष धुर्वे, तृतीय स्थान एकता मिश्रा ने प्राप्त किया। समूह नृत्य मे प्रथम स्थान – आशुतोष धुर्वे, दिव्या सोनी,आराधना यादव, रितिक तिवारी, द्वितीय स्थान – अनुष्का ठाकुर, अमृता जावरे, हिमांशु अग्निहोत्री, तृतीय स्थान – श्रद्धा धुर्वे, अमृता सनोडिया ने प्राप्त किया। तो वहीं वर्ष 2024-25 के में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब से आशुतोष धुर्वे को नवाजा गया। साथ ही शतरंज स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आयुष ए प्रसाद को सम्मानित किया गया। नशा मुक्ति पर आधारित नाटक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



