छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

नगर की सफाई व्यवस्था सुचारू रखने समिति गठित

अतिक्रमणकारियों के कब्जा हटाने पर बनी सहमति

सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद का 09 जनवरी को साधारण सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें अनेक विषयों पर चर्चा हुई । पिछले अंक मे एनजीटी द्वारा पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिये 156 लाख रूपये नगर पालिका पर अधिरोपित करने,बस स्टैंड को यथास्थिति रखने सहित दलसागर सौंदर्यीकरण, आदि विषयों पर हुई चर्चा के संबंध प्राप्त जानकारी प्रकाशित की गयी थी । इसी सम्मेलन में नगर पालिका परिषद के स्वामित्व वाली भूमियाँ लीज पर देने के संबंध में चर्चा हुई जिसमें स्पष्ट किया गया नगर पालिका परिषद अपने स्वामित्व की जो भी भूमि लीज पर देगी वह शासन के द्वारा राजपत्र में प्रकाशित मापदंडों का पालन करते हुये प्रदान करेगी तथा नपा जिस भूमि पर अनाधिकृत कब्जा है उसे हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । इसके साथ ही चर्चा के विषय में शामिल बबरिया से लेकर सी.व्ही रमन वार्ड तक जो नहर भूमि है उस हुये बेजाकब्जे का अतिक्रमण हटाने या कब्जाधारियों को शासन के नियमानुसार जमीन का स्वामित्व हस्तांतरित किया जायेगा । इस प्रस्ताव पर शासन के नियमों के अधीन क्रियांवयन करने पर जोर दिया गया ।

चुंगी नाको की जमीनो पर अन्य के कब्जे

चर्चा के दौरान पिछले वर्षो में संचालित ङ्क्षछदवाड़ा रोड, नागपुर रोड, कटंगी रोड एवं जबलपुर रोड में नगरपालिका के चुगी नाको की जमीन के विषय में चर्चा हुई जिसमें बताया गया कि छिंदवाड़ा रोड के चुंगी नाका के चुंगी नाका की जमीन पर किसी बघेल का नाम, कटंगी नाका की जमीन पर किसी यादव, नागपुर नाका पर पास्कल जोसफ का नाम दर्ज है । पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका की यह जमीने किस आधार पर हस्तांतरित हुई और कब हुई है इसकी जाँच की जाये और यदि षडयंत्र पूर्वक यह जमीने हस्तांतरित हुई है तो संबंधित दोषी व्यक्तियों पर जिम्मेदारी निर्धारित कर पुलिस रिपोर्ट दर्ज की जाये ।

सफाई पर रहेगी निगरानी

चर्चा के विषय में शामिल आउटसोर्से सफाई कर्मियों के संबंध चर्चा हुई कि नगर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिये नपा द्वारा सूक्ष्म निगरानी की जाये और लगभग चार सौ कर्मचारियों के माध्यम से नगर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं है तो यह परिषद की कमजोरी है । निकाय में कार्यकरत कर्मचारी और आउटसोर्से कर्मचारी मिलकर भी सफाई व्यवस्था को नहीं सभाल पा रहे है इस बात को लेकर पार्षदों ने चिंता व्यक्त की और परिषद की ओर से एक स्वास्थ्य विभाग के सभापति राजिक खान की अध्यक्षता में समिति गठित की गयी है जो सफाई व्यवस्था की निगरानी करेगी इस समिति में नपा उपाध्यक्ष श्रीमती अमित डाली डागोर, राजेश राजू यादव, विजय मिश्रा गोलू पंडित, चंदन खताबिया, जोयेब खान, को शामिल किया गया है ।

बाजार वसूली जारी रहेगी

नगर पालिका परिषद के इस सम्मेलन में बैठकी बाजार की वसूली नगर पालिका की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं होने के कारण जारी रखने पर सहमति बनी इस विषय में नगर पालिका के सभापति राजिक खान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार यह वसूली बंद करने आदेश थे परंतु बाद नगरीय निकायों को अपनी आर्थिक स्थिति के आधार पर निर्णय लेने के लिये कहा गया था सिवनी नगर पालिका परिषद की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं होने से अस्थाई दखल वसूली जारी है और आगामी वर्ष में भी इसे जारी रखना चाहिेये । इस पर कुछ पार्षदों ने कहा कि वसूली जारी रखना यदि आवश्यक है तो रखा जाये परंतु वसूली मनमानी नहीं होना चाहिये नगर पालिका द्वारा जो दरें निर्धारित की गयी है वसूली उसी के अनुसार सुनिश्चित हो ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!