गौ माता न्याय यात्रा सिवनी पहुँची, कम्प्यूटर बाबा ने किया जनजागरण अभियान

सिवनी (दैनिक यशोन्नति)।
शिव की नगरी सिवनी में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय संत एवं महामंडलेश्वर आदरणीय श्री कम्प्यूटर बाबा जी ने शनिवार को “गौ माता न्याय यात्रा” के अंतर्गत जनजागरण अभियान का आयोजन किया।
इस दौरान उन्होंने नगर भ्रमण कर जनसाधारण से भिक्षा मांगी और लोगों को गौ माता संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। आम नागरिकों ने स्वेच्छा से भिक्षा अर्पित कर इस अभियान का समर्थन किया।
पत्रकारों से विशेष अपील
कम्प्यूटर बाबा जी ने सिवनी के सम्मानित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि –
“गौ माता संरक्षण ही राष्ट्र संरक्षण है। समाज को जागरूक करने और गौ माता को राजमाता का दर्जा दिलाने के लिए मीडिया को भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।”
बड़ी संख्या में गौभक्त रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में अनेक समाजसेवी, पत्रकार एवं गौभक्त शामिल हुए। प्रमुख उपस्थितजन इस प्रकार रहे –
-
श्री अतुल मालू
-
श्री राज़ीक अक़ील
-
श्री ऐश्वर्य सुमित मिश्रा
-
श्री विपिन यादव
-
श्री टिकेन्द्र देशमुख
-
भाई नमन चौरसिया
-
भाई शक्ति जाडेजा
-
भाई साकेत नेमा
-
श्री अज्जू सोनी
-
भाई जय प्रकाश
-
पं. एकलव्य मिश्र
इनके साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गौभक्त मौजूद रहे।
भोपाल में होगा समापन
गौ माता न्याय यात्रा का समापन मुख्यमंत्री निवास भोपाल में किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से गौभक्तों की उपस्थिति अपेक्षित है।
कार्यक्रम का संकल्प:
सभी दानदाताओं एवं उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे समाज में जागरूकता फैलाकर गौ माता के संरक्षण हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।



