धर्मसिवनी

संपूर्ण श्रावण माह में चले, अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन

 घंसौर यशो: – श्री राम मंदिर घंसौर में श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन पूरे श्रावण माह में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।  लगातार चले  इस आयोजन को लेकर बहुत ही उत्साह रहा संपूर्ण घंसौर में राम नाम की गूंज के साथ श्री रामचरितमानस के पाठों का आयोजन परंपरानुगत अनुसार किया जाता है इस आयोजन को सफल बनाने में संपूर्ण रामचरितमानस प्रेमियों का विशेष योगदान प्राप्त होता है ।

आयोजन का समापन कजलियों के दिन पर श्री राम मंदिर में हवन पूजन कन्या भोजन एवं भंडारे के साथ किया गया।  इस आयोजन में सहयोग करने वाले रामचरितमानस प्रेमी पाठियो को प्रतीक चिन्ह स्वरूप में रामलाल की फोटो प्रदान की गई इस अवसर पर बहुतायत में धर्म प्रेमी श्री राम मंदिर में उपस्थित रहे आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समस्त नगर वासियों को हार्दिक मंगल कामनाएं प्रदान की गई। इस आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न करने हेतु श्री राम मंदिर सेवा समिति द्वारा राम चरित मानस पाठों की संपूर्ण व्यवस्था हेतु व्यवस्थापक अरूण दीक्षित, अशोक अवधिया , पंकज सेन  को दायित्व सौपा गया था ।जिनके निर्देशन में यह आयोजन संपन्न किया गया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button