बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कुछ ही राउंड के बाद टेबल छोड़ देंगे कांग्रेस के एजेंट, लेकिन हमें लास्ट तक डटे रहना है

भाजपा के मतगणना एजेंटों से भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने की चर्चा

सिवनी 03 जून 2024:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अथक परिश्रम के बूते इस लोकसभा चुनाव में हम जीत का रिकॉर्ड कायम करने वालें है। मुझे विश्वास है कि मतगणना के पहले राउंड से ही जीत का बड़ा आंकड़ा सामने आएगा और कुछ ही राउंड में हमारी लीड इतनी बड़ी हो जाएगी कि कांग्रेस के एजेंट टेबल छोड़कर घर भागने लगेंगे । लेकिन फिर भी हमारे मतगणना एजेंटों को अंतिम राउंड तक अपने टेबल पर डटे रहना है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने सोमवार को बालाघाट लोकसभा के अंतर्गत आने वाली बरघाट एवं सिवनी विधानसभा एवं मंडला लोकसभा क्षेत्र की केवलारी एवं लखनादौन विधानसभा में मतगणना अभिकर्ताओं से चर्चा करते हुये कही है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, बरघाट विधानसभा प्रभारी डां.अभिजीत सिंह चौहान,तथा लखनादौन विधानसभा प्रभारी जयदीप सिंह चौहान ने मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि हमारी जीत सुनिश्चित है लेकिन एक एजेंट का काम है कि निर्वाचन का सर्टिफिकेट मिलने तक अपने को मिली जिम्मेदारी पर पूरी तरह से मुस्तैद रहे। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना अभिकर्ता सुबह 6:00 बजे तक अनिवार्य रूप से मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष ने मतगणना अभिकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते हम जिले में की सभी विधानसभाओं में ऐतिहासिक विजय की ओर अग्रसर है। अब जीत का यह आंकड़ा क्या होगा यह आप सभी मतगणना अभिकर्ता ही 4 जून को लेकर आएंगे। अत: मतगणना का काम बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इसे पूरी लगन और गंभीरता के साथ पूरा करना है।

कुछ ही राउंड के बाद टेबल छोड़ देंगे कांग्रेस के एजेंट, लेकिन हमें लास्ट तक डटे रहना है - Seoni News

भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में मतगणना के पल पल के परिणाम को सुविधापूर्ण तरीके से देखने के लिये पर्याप्त व्यवस्थाएँ की गयी है । जिला कार्यालय में परिणामों के सीधे प्रसारण को दिखाया जायेगा और उपस्थित कार्यकत्र्ताओं की जलपान, मिष्ठान एवं मठा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है ।

कुछ ही राउंड के बाद टेबल छोड़ देंगे कांग्रेस के एजेंट, लेकिन हमें लास्ट तक डटे रहना है - Seoni News

भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय के साथ ही बाहुबली चौक होटल बाहुबली में भी मतगणना परिणामो के सीधे प्रसारण को दिखाएं जाने की व्यवस्था सुबह से रहेगी कार्यकत्र्ताओं को जलपान और मिष्ठान के साथ आने वाले उत्साहजनक परिणामों के साथ मिष्ठान वितरण और अतिशबाजी ढोल आदि की उपलब्धता रहेगी ।

कुछ ही राउंड के बाद टेबल छोड़ देंगे कांग्रेस के एजेंट, लेकिन हमें लास्ट तक डटे रहना है - Seoni News

लखनादौन विधानसभा के प्रभारी और भाजपा के जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान ने कहा लोकसभा चुनाव में जिले के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्राण प्रण से पार्टी को विजय बनाने के लिए दिन रात एक कर दिया। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का आज सुखद देश को मजबूत नेतृत्व देने वाला सिद्ध होगा यह चुनाव देश की दिशा दशा तय करने वाला चुनाव था।

कुछ ही राउंड के बाद टेबल छोड़ देंगे कांग्रेस के एजेंट, लेकिन हमें लास्ट तक डटे रहना है - Seoni News

भाजपा जिला मंत्री और बरघाट विधानसभा प्रभारी डां. अभिजीत सिंह चौहान ने कहा कि यह चुनाव स्वर्णिम भारत के निर्माण सुनहरे भारत के आगाज का परिणाम है जो 2047 में गौरवशाली भारत को विश्व का सबसे समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प होगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button