मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की घोषणा, सिवनी की बागडोर नरेश मरावी को
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: मध्यप्रदेश में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा, संगठन को मिलेगा नया संबल, सिवनी की बागडोर नरेश मरावी को


Seoni 16 August 2025
भोपाल/सिवनी (यशो) – MP कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशानुरूप, मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।
यह सम्पूर्ण प्रक्रिया सांगठनिक मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और गहन विचार-विमर्श के साथ सम्पन्न हुई। कांग्रेस ने इसे संगठन को नई दिशा और मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
इस अभियान के अंतर्गत सिवनी सहित जिलों में नए अध्यक्षों का चयन हुआ, उनमें —
सिवनी: नरेश मरावी
बालाघाट: संजय उईके
मंडला: अशोक मर्सकोले
छिंदवाड़ा: विश्वनाथ ओक्टे
प्रदेश कांग्रेस ने सभी नव-निर्वाचित जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अपेक्षाओं के अनुरूप कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएँगे, संगठन को नई ऊर्जा देंगे और अभियान की सार्थकता को धरातल पर उतारेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावी वर्ष में यह बदलाव कांग्रेस के लिए ज़मीनी स्तर पर मजबूती लाने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का काम करेगा।