धर्मसिवनी

दादा गुरू आज बैनगंगा तट लखनवाड़ा में, कांग्रेस ने दर्शन लाभ के अपील की

Seoni 12 April 2025
सिवनी यशो:-विश्व में अपनी कठोर साधना और तप से प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा व पवित्र नदियों के संरक्षण के लिए सेवा और संकल्प का पर्याय बने जीव, जीवन और धर्म की सत्यता से जन जन को प्रत्यक्ष दर्शन कराने, पवित्र पावन मॉं नर्मदा जी के परम् भक्त अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरू भगवान जी महाराज का दिनांक 13 अप्रेल 2025, दिन रविवार को अपरांहत 3 बजे पुण्य सलिला मॉ बैनगंगा तट लखनवाड़ा में दादा गुरूवर जी का पदार्पण हो रहा है। यह हम सभी के लिए बड़े ही सौभाग्य का पल है।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह लल्लू बघेल ने समस्त श्रद्धालु जनों से आव्हान किया है कि इस सुअवसर पर निर्धारित समय पर लखनवाड़ा पंहुचकर गुरूवर जी के दर्शन लाभ एवं आर्शीवाद प्राप्त कर अपना जीवन धन्य बनाये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!