WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

कांग्रेस ने 70 साल में आदिवासियों की चिंता नहीं की, भाजपा ने दिलाया उनको अधिकार – डॉ मोहन यादव

 


सिवनी यशो :- कांग्रेस ने देश में 70 वर्षों तक शासन किया। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन आदिवासियों की चिंता कांग्रेस की सरकारों ने कभी नहीं कीं। आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस ने तो कभी नहीं लड़ी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हमेशा से आदिवासियों के साथ रही। भाजपा ने आदिवासियों को उनके अधिकार दिलाए। मध्यप्रदेश की सरकार ने आदिवासियों के हितों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। कांग्रेस के शासनकाल में किसी भी आदिवासी को उच्च पद नहीं दिया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक आदिवासी नेत्री को देश का सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों के हितों की चिंता की। अब वे देश के भ्रष्टारियों और अपराधियों को भी जेल भेजने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता कहते हैं कि आदिवासी को तो बना सकते हैं, लेकिन शरीर से उनका रंग काला-काला होता है। कांग्रेस को वोट लेते समय ये सब नहीं दिखता। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लखनादौन विधानसभा के ग्राम कहानी में लोकसभा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही।

आदिवासी युद्धाओं ने आन बान शान को झुकने नहीं दिया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से आदिवासियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ती रही है। हमारी सरकार ने तो पहली कैबिनेट की बैठक ही रानी दुर्गावती के नाम पर जबलपुर में की थी। रानी दुर्गावती वीर, साहसी थीं, जो मुगलों से भी नहीं डरी, मुगलों में भी सबसे बड़े शासक अकबर थे। उनकी सत्ता को चुनौती देते हुए रानी दुर्गावती ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, लेकिन भारत की आन-बान शान को झुकने नहीं दिया। ऐसी ही एक और वीर, साहसी रानी थी अवंतीबाई लोधी, जो अंग्रेजों के सामने न झुकी, न रूकी। उन्होंने भी लड़ते-लड़ते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जायेगा

डां. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि मातृशक्ति को निर्धरित तिथि में मिलते रहेंगी यह योजना कभी बंद नहीं होगी । उन्होंने किसानों को समृद्ध बनाने की बात भी दुहारई और कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग की चिंता करती है और किसानों को गेंहूँ का समर्थन मूल्य 27 सौ रूपये ही नहीं तीन हजार रूपये प्रति क्विंटल भी दिया जायेगा । डाँ मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि सरकार एक दो माह के लिये बनती पांच साल के लिये बनती है और किसानों को उनकी उपज का मूल्य मिलेगा गेहूँ का समर्थन मूल्य हर साल बढ़ते जायेगा ।

*गरीब ही गरीबों का दर्द समझता है*

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कोई गरीब ही गरीब का दर्द समझ सकता है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी गरीबी देखी है, रेलवे स्टेशन पर चाय बेची है। मैं खुद भी किसान, मजदूर परिवार से आता हूं, मैंने भी गरीबी देखी है और आज भाजपा ने मुझे सेवा करने का मौका दिया है। जिनके घरों से हेलीकाप्टर उड़ रहे हैं वे क्या गरीबों का दर्द समझेंगे, लेकिन अब गरीबों के लिए भी हेलीकाप्टर की व्यवस्था देश और प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि यदि किसी गरीब को बीमार होने, एक्सीडेंट होने पर एयर एम्बुलेंस की जरूरत पड़ेगी तो उसे सरकार एयर एम्बुलेंस से बड़े शहर के अस्पताल में छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश की गरीब जनता को पक्का मकान बनाकर दे रहे हैं। अब तक 2 लाख से अधिक पक्के मकान बनाकर दे दिए हैं। हर गरीब को आयुष्मान कार्ड देकर नि:शुल्क इलाज की सुविधाएं दे रहे हैं, महिलाओं की आंखें नहीं जले इसके लिए उन्हें गैस सिलेंडर दिए हैं। गरीबों का यह दर्द गरीबी देखने वाला ही समझ सकता है।
आयोजित आमसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडला लोकसभा से फग्गनसिंह कुलस्ते को अधिक से अधिक मतो से जिताएँ विकास की गारंटी है और आप सभी के बीच काम करके दिखाने वाले नेता है । कहानी में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह मुकेश बघेल,  प्रफुल्ल मिश्रा, देवीसिंह मरकाम, जयदीप सिंह चौहान, अजय डागोरिया प्रदीप राय, राजेश पारासर सहित अनेक भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!