छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

आरती शाह के समर्थन में कांग्रेस ने सुभाष वार्ड में किया जनसंपर्क

Seoni 05 July 2025
सिवनी यशो:- नगरपालिका उपचुनाव के तहत सिवनी के सुभाष वार्ड में कांग्रेस पार्टी ने प्रचार के अंतिम दिन जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती आरती पीयूष शाह के समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन वार्ड के घर-घर पहुँचे और 7 जुलाई को होने वाले मतदान में उन्हें वोट देने की अपील की।

इस जनसंपर्क अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना तथा केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह की विशेष उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने सुभाष वार्ड के मतदाताओं से वार्ड के समग्र विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

कर्मठ और जनसरोकार से जुड़ी प्रत्याशी: आरती शाह

कांग्रेस प्रवक्ता दादू निखिलेन्द्रनाथ सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती आरती शाह न केवल कर्मठ और जुझारू हैं, बल्कि धार्मिक, सामाजिक व जनसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहती हैं। उन्हें वार्डवासियों से भरपूर स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

जनसंपर्क रैली में गरिमामयी उपस्थिति

जनसंपर्क अभियान में अनेक वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक शामिल रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

छिद्दीलाल श्रीवास मासाब, प्रसन्नचंद मालू, पवन दिवाकर, अतुलचंद मालू, श्रवण अग्रवाल, सुधीर जैन, विष्णु करोसिया, भुवनेश्वर शुक्ला, घनश्याम सनोडिया, देवीसिंह चौहान, योगेन्द्र सोनी, सुरेन्द्र करोसिया, सुजीत नाहटा, मनीषा सिंह, स्वाती सिंह, प्रकृति भिड़े, अर्चना त्रिवेदी, मोना सक्सेना, पूर्णिमा यादव, रचना, सोनाली सक्सेना, दादू निखिलेन्द्रनाथ सिंह, सुनील अग्रवाल, मदन सक्सेना, गेंदलाल भलावी, अवि यादव, शैलेन्द्र सक्सेना, संजय बघेल, मुकेश “चीकू” सक्सेना, जितेन्द्र सनोडिया, राजकुमार “चंकी” पांडे, राजेश मानाठाकुर, सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना, विपिन यादव, योगेश ब्यौहार, राजेन्द्र सिसोदिया, नन्दू यादव, नरेन्द्र मिश्रा, ठा. जयप्रकाश सिंह परिहार, सुशील सोनकेशरिया, धनंजय सिंह, आदित्य “मॉन्टू” भूरा, मनीष अग्रवाल, शीतल नामदेव, उमंग शर्मा, साकेत नेमा, अभिषेक तिवारी, नरेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में नागरिक व कांग्रेसजन शामिल हुए।

जनसेवा और विकास की उम्मीद

संपर्क अभियान के दौरान जनता से मिले उत्साहजनक समर्थन ने यह संकेत दिया कि सुभाष वार्ड के मतदाता एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में विश्वास व्यक्त कर सकते हैं। कांग्रेस ने इसे जनसेवा की राजनीति की जीत बताया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!