मध्यप्रदेशसिवनी

विजयवर्गीय के बयान पर भड़की कांग्रेस, सिवनी समेत पूरे जिले में मंत्री का पुतला दहन

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अपमान का आरोप, मंत्री से माफी व इस्तीफे की मांग

Seoni 20 February 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी के आदेश पर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

सिवनी में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तनवीर अहमद के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा के पवित्र सदन में मंत्री विजयवर्गीय द्वारा आदिवासी कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं और सदन की गरिमा के खिलाफ है।

सिवनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में पुतला दहन प्रदर्शन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में सिवनी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़े :- सिवनी और बरघाट विधानसभा क्षेत्रों को मिली सड़क विकास की सौगात, विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्री का जताया आभार

आदिवासी समाज और कांग्रेस को गहरा आघात

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंत्री द्वारा सदन के भीतर नेता प्रतिपक्ष को डराने-धमकाने जैसी भाषा का प्रयोग निंदनीय है। इस घटना से प्रदेश के आदिवासी समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गहरा आघात पहुंचा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में मंत्री को शब्दों की मर्यादा का कोई ध्यान नहीं रह गया है।

पूर्व घटनाओं का भी किया उल्लेख

प्रदर्शन के दौरान यह भी कहा गया कि मंत्री विजयवर्गीय पूर्व में भी इंदौर में दूषित पानी की घटना को लेकर पत्रकारों से बातचीत में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर चुके हैं, जिससे उनकी कथित मानसिकता उजागर होती है।

माफी और इस्तीफे की मांग

कांग्रेस नेताओं ने डॉ. मोहन यादव सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दें।

ये रहे उपस्थित

प्रदर्शन में जेपीएस तिवारी, हनीफ खान, सुरेंद्र करोसिया, शिव सनोडिया, राजिक अकील, नब्बू खान, आदित्य उर्फ मोंटू, भूरा, धनंजय सिंह, राहुल बघेल, रंजीत यादव, अमन सोहेल, जीशान खान, नितिन मिश्रा, गनी खान, रजनीश शेंडे, प्रहलाद चौहान, नरेश नामदेव, राकेश बघेल, अदनान खान, आसिम खान, अभिषेक डहेरिया, संदीप चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://www.patrika.com/amp/bhopal-news/accident-during-burning-of-ministers-effigy-traffic-in-charge-seriously-burnt-20366420

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!