मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस विधायक ने लांघी मर्यादा की सारी सीमाएं

नीता पटेरिया का तीखा प्रहार, कहा– कुंठित मानसिकता का परिचायक है बयान

सिवनी यशो:- कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं के प्रति की गई अति निंदनीय टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा की पूर्व सांसद एवं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता पटेरिया ने विधायक बरैया के बयान को कुंठित मानसिकता और असभ्य सोच का परिचायक बताते हुए कड़ी निंदा की है।श्रीमती पटेरिया ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने निर्लज्जता की सारी सीमाएं लांघते हुए महिलाओं के प्रति जिस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, उसने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को तार-तार कर दिया है।

राहुल गांधी द्वारा मंच साझा करना दुर्भाग्यपूर्ण

उन्होंने कहा कि भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया का बयान न केवल क्षुब्ध करने वाला है, बल्कि कांग्रेस पार्टी द्वारा इस पर मौन साधना और उसी दिन भोपाल में राहुल गांधी द्वारा उनके साथ मंच साझा करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्रीमती पटेरिया ने तीखे शब्दों में कहा कि जो व्यक्ति महिलाओं को उपभोग की वस्तु और बलात्कार को तीर्थफल जैसा बताने की मानसिकता रखता हो, उसे मानसिक रूप से विकृत न कहा जाए तो और क्या कहा जाए।

नारी देवी शक्ति है, प्रयोग की वस्तु नहीं

भाजपा नेत्री ने कहा कि नारी देवी शक्ति है, प्रयोग की वस्तु नहीं। भारत की पुण्य भूमि में मातृशक्ति का अपमान न तो स्वीकार्य है और न ही समाज एवं राष्ट्र इसे बर्दाश्त करेगा। महिला सम्मान हमारी संस्कृति, संस्कार और संकल्प है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक बरैया ने अपने स्त्री-द्वेष से भरे बयानों से कानून, संविधान और मानवता का घोर अपमान किया है, जो एक अक्षम्य अपराध है।

पूर्व में भी विवादित बयानों से रहे हैं कुख्यात

श्रीमती पटेरिया ने कहा कि विधायक फूल सिंह बरैया पूर्व से ही ओछे और भड़काऊ बयानों के लिए कुख्यात रहे हैं। उन्होंने 14 जनवरी 2026 को दलित एजेंडा कार्यक्रम में कहा था कि संयुक्त चुनाव प्रणाली से एससी-एसटी विधायक कुत्ते जैसी हालत में हैं तथा आदिवासियों को हिंदू न बनने देने की बात भी कही थी।

इसी तरह 5 अक्टूबर 2024 को प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी देते हुए उन्होंने कहा था कि मशीनों का दुरुपयोग या वोट लूटने पर हाथ तोड़ देंगे, आंख फोड़ देंगे।

यही नहीं, 2 अक्टूबर 2020 को उन्होंने यह भी कहा था कि यदि अनुसूचित जाति के लोग नहीं जागे तो सवर्ण देश को हिंदू राष्ट्र बना देंगे। उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को लेकर भी अत्यंत आपत्तिजनक और असत्य बयान दिया था।

भाजपा नेत्री ने कहा कि ऐसे बयान विधायक बरैया की कुंठित, अराजक और समाज को तोड़ने वाली मानसिकता को उजागर करते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!