छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

पातालेश्वर धाम में कांग्रेस ने अर्पित किया पावन गंगा जल

-सर्व कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ से की प्रार्थना

Chhindwara 06 March 2025

छिंदवाड़ा यशो:- संकट मोचन भगवान हनुमान जी महाराज के परम भक्त, धर्मानुरागी पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के द्वारा प्रयागराज महाकुंभ से लाया गया पतित पावनी मां गंगा का जल श्रद्धा भाव के साथ शहर के पातालेश्वर धाम में अर्पित किया गया। शिव लिंग पर जल अर्पित कर कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने सर्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।
सर्वविदित है कि  नकुलनाथ जी ने विश्व विख्यात आस्था व संस्कृति के केन्द्र महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाकर छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र, मप्र व देश के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की थी। उन्होंने अपनी मनोकामना के अनुरूप त्रिवेणी संगम से पावन गंगा जल अपने साथ लाया और जिले के निर्धारित दस मंदिरों में उसे अर्पित करने का संकल्प लिया था।

उनकी आस्थानुरूप कांग्रेस परिवार के सदस्यों द्वारा लगातार निर्धारित मंदिरों में गंगा जल अर्पित किया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेसजन ने सिद्ध पातालेश्वर धाम पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर गंगा जल अर्पित किया साथ ही महा आरती कर समस्त जन मानस के लिए खुशहाली मांगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button