छिंदवाड़ाराजनीति

कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर विरोध

भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ छिंदवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Chhindwara, 11 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

कांग्रेस पदाधिकारी राजीव भवन से रैली निकालकर ईएलसी चौक पहुंचे, जहां पुतला जलाकर राहुल गांधी की गिरफ्तारी की पुरजोर निंदा की गई।

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर आक्रोश

वोट चोरी और बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में, कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेता तख्तियां लेकर संसद से चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे थे।

इसी दौरान, दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री के इशारे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी की प्रतिक्रिया

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा—
“कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कमलनाथ और नकुलनाथ वोट चोरी व मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

केन्द्र की तानाशाह सरकार विपक्ष को कमजोर करने के लिए गिरफ्तारी जैसे हथकंडे अपना रही है।”

नारेबाजी और माहौल

पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए—
“जब-जब भाजपा और नरेंद्र मोदी डरते हैं, पुलिस को आगे करते हैं।”
पूरा माहौल सरकार विरोधी नारों से गूंज उठा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!