हिंसात्मक बयानबाजी से शांति भंग करने का काम कर रही है कांग्रेस : पं रमेश दुबे
Chhindwara 05 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सौंसर से विधायक विजय चौरे द्वारा सांसद विवेक बंटी साहू जी को लेकर अमर्यादित भाषा के प्रयोग एवं जिले में लाशे बिछा देने खून की नदियां बहा देने जैसे बयान से आक्रोशित जिला भाजपा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी कुंडा नगर ग्रामीण मंडल चौरई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर बयान के विरोध में दोनों का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया ।
इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा पुलिस कर्मियों को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांगे सौंसर विधायक के लाशे बिछेगी जैसी हिंसात्मक बयान पर इस्तीफे की बात कही है जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह समाज में सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण बनाना है न कि हिंसात्मक बयान बाजी करके समाज में शांति भंग करना है ।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, नपा उपाध्यक्ष सिरपत नायक, मंडल अध्यक्ष मदन राय, विजेंद्र ठाकुर, धरम वर्मा, वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा ईश्वर सिंह चौधरी श्रीराम चौरसिया एच एन शर्मा संजय सुकांत जितेंद्र चौरे अमित सोनी दीपक दुबे अरुण शर्मा रिक्खीराम वर्मा शुभम पालीवाल चंद्रभान सोनी प्रदीप शर्मा गुड्डू शर्मा रजनीश गौतम बंटी जैन केशव तिवारी सुनील वात्सल अर्जुन रघुवंशी आनंद चौरसिया गोविंद दनताले मोनू शर्मा यश रघुवंशी अतुल दुबे सुमित सराठे विकाश शर्मा अनिकेत रघुवंशी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


