संगठन सृजन अभियान में शामिल हुए कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण
भोपाल में आयोजित बैठक में रहे उपस्थित
Chhindwara 03 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मप्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त करने संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ भोपाल के रवीन्द्र भवन से नेता विपक्ष माननीय राहुल गांधी एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में हुआ। कांग्रेस संगठन को नए सिरे से मजबूती प्रदान करने के साथ ही संगठन में नए चेहरों को जोडऩे की दिशा में कार्य किया जावेगा। संगठन सृजन अभियान के शुभारंभ के साथ ही संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होने छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भी बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे। राहुल गांधी एवं कमलनाथ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई संगठनात्मक बैठकों में उपस्थित होकर जिला कांग्रेस कमेटी की गतिविधियों व आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के शुभारंभ में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, अशोक तिवारी, जय सक्सेना, पप्पू यादव, रघुवीर मोहने, कमल राय, अजय पटेल, जमील खान, राजेन्द्र यमदे, भगवानदीन यादव, रवि पवार, हेमराज पवार, आनंद राजपूत, आभाष जैन, वासुदेव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पर्यवेक्षकगण संगठन सृजन अभियान में सम्मिलित हुए।



