छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

रसोई गैस के बढ़े हुए दामों का किया विरोध, कांग्रेस सेवादल ने इंदिरा तिराहा पर दिया धरना

Chhindwara 09 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा जनता के साथ लूट का अभियान सतत जारी है। अचानक रसोई गैस सिलेण्डर पर की गई मूल्य वृद्धि ने हर आम व खास आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। पहले तो भाजपा की नगर पालिक निगम सरकार के द्वारा नगर की जनता पर जलकर व सम्पत्ति कर सहित अन्य करों में वृद्धि का बोझ डाला अब केन्द्र सरकार ने 50 रुपए रसोई गैस सिलेण्डरों पर बढ़ोत्तरी कर बची हुई कसर भी निकाल ली है। महंगाई के विरोध में कांग्रेस सेवादल के द्वारा इंदिरा तिराहा पर धरना प्रदर्शन कर महंगाई का विरोध किया गया।

आयोजित धरना प्रदर्शन में राकेश मरकाम, बलराम चौहान, दीपक वाजपेई, गजेन्द्र इन्दौरकर, हेमबाबू राजपूत, शेषराव, मुन्ना धुर्वे, नफीस कश्मिरी, कदीर मंसूरी, कमलेश सातपुते, गजानन्द खैरकर, बसोडी परतेती, संजय विश्वकर्मा, सतीश डेहरिया, विक्रम बन्देवार, मनोज डेहरिया, प्रमोद टेकडे, याशमीन खान, सीमा शुक्ला, सन्नो कुमरे, बीना जैन, साधना बोरकर, सिन्धु यादव, सालिका सरयाम, रश्मि धुर्वे, रवि खिलवाड़ी, प्रशांत विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, सुजित विश्वकर्मा, राहुल कहार व आदित्य जैसवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!