छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस ने घर-घर दी दरुतक, आमजन से लिए हस्ताक्षर

भाजपा के द्वारा किए गए टैक्स वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

Chhindwara 21 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार ने महंगाई से पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ दी है। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस सिलेण्डर से लेकर प्रत्येक रोजमर्रा की सामग्री ने घर की रसोई से लेकर सड़क पर चलना भी महंगा कर दिया है। रही सही कसर निगम की भाजपा सरकार टैक्स में वृद्धि कर नागरिकों की जेब खाली करने पर तुली है। जिसका विरोध करने कांग्रेस सड़क पर उतरी।

शहर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा भाजपा की सरकार के द्वारा बढ़ाए गए जलकर, सम्पत्तिकर व स्वच्छता में भारी बढ़ोत्तरी की गई है जिसका सीधा असर आमजन की जेब पर पड़ रहा है। कांग्रेस जनहित में लगातार महा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कर वृद्धि के खिलाफ जनसमर्थन जुटा रही। कांग्रेस के महा हस्ताक्षर अभियान का जनता खुलकर समर्थन कर रही साथ ही भाजपा की जनविरोधी टैक्स नीति की खिलाफत भी कर रही है।

शहर कांग्रेस व कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा आज वार्ड क्रमांक 06 ऊंटखाना वार्ड में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर पहुंचकर टैक्स वृद्धि के खिलाफ आमजन से हस्ताक्षर करवाए। आयोजित अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!