छिंदवाड़ाधर्मराजनीति

अहिंसा प्रेमी समाज पर लगातार हो रहे प्रहार के खिलाफ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Chhindwara 21 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- देश व सम्पूर्ण विश्व में अहिंसा प्रेमी के रूप में पहचानी जाने वाली जैन समाज पर देश के अलग-अलग हिस्सों में हमले हो रहे हैं। इतना ही नहीं उनके धार्मिक स्थल को गैरकानूनी ढंग से तोड़ा जाना बेहद चिंताजनक व असंवैधानिक भी है। जैन समाज को जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है वह कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रही हैं। उक्त उदगार व्यक्त करते हुए कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए व्यक्त किए।

कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आनंद बक्षी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के द्वारा छिन्दवाड़ा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जैन मुनि शांति दूत के रूप में पहचाने जाते हैं, वे जीव हत्या व विद्रोह सहित हिंसा की लगातार खिलाफत करते हैं। किन्तु बड़े ही दुख का विषय है कि मप्र में तीन जैन मुनियों पर हमला निंदनीय है। मुंबई में जैन मंदिर को असंवैधानिक रूप से तोड़ा जाना जैन समाज की धार्मिक आस्था पर प्रहार है।

ज्ञापन प्रस्तुत करते समय कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आनंद बक्षी, सुजीत जैन, आशीष त्रिपाठी, नंदन जैन, रूपल वाकलीवाल, चेतन जैन, अनिकेत त्रिपाठी, पुष्पक बक्षी व धीरज सूर्यवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!