मध्यप्रदेशराजनीति

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला व बिगड़ती कानून व्यवस्था नहीं सहेगी कांग्रेस- ओक्टे

कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

छिन्दवाड़ा यशो: – जिले में दिन प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था। शहर से लेकर गांव तक बेखौफ घूमते अपराधी और उनकों पुलिस व सत्ता का प्राप्त संरक्षण शांतिप्रिय जिले की आबोहवा में अपराध का जहर घोल रही। पूर्व सीएम कमलनाथ व पूर्व सांसद नकुलनाथ के कार्यकाल में चौथा स्तम्भ सुरक्षित रहा साथ ही जिले को अपराध मुक्त रखा। किन्तु विगत कुछ माह में जो वारदातें सामने आई है वे सभी निंदनीय होने के साथ ही सत्ता पक्ष व पुलिस पर सवाल खड़ा कर रही है जिसका सटीक जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं बचा, क्या अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है ऐसे अनेकों सवाल खड़े हो रहे हैं। उक्त उदगार आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने ज्ञापन प्रस्तुत करते समय पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखें।जिला कांग्रेस कमेटी ने पत्रकार पर हुये हमले की निन्दा की एवं आरोपी को शीघ्र ही पकड़कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाये।
 ज्ञापन सौंपते समय जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, आनंद बक्षी, पप्पू यादव, राजीव तिवारी सहित कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!