Seoni 09 October 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत विधानसभा बरघाट के अन्तर्गत आने वाले बरघाट और गंगेरूआ ब्लॉक में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक द्वय आनंद भगत एवं शिव सनोडिया ने ब्लॉक अध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों के मनोनयन के संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान को जमीनी स्तर तक पहुँचाने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए शिव सनोडिया ने कहा कि –
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि “प्रदेश में हाल ही में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
सिवनी जिले में एक आदिवासी सामान्य परिवार से आने वाले नरेश मरावी जी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है,
जो सामाजिक समरसता का प्रतीक है।”
अब अभियान के अगले चरण में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियाँ प्रस्तावित हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे ऐसे व्यक्ति का नाम प्रस्तावित करें –
जो कांग्रेस की रीति–नीति को जन–जन तक पहुँचाने,
संगठन को सशक्त बनाने और
जनता की समस्याओं पर संघर्ष करने में सक्षम हो।
ब्लॉक अध्यक्ष संगठन को परिवार की तरह जोड़े — आनंद भगत
पर्यवेक्षक आनंद भगत ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके और
सभी कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करे।
उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता स्वयं को परिवार का अंग समझे।
‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान को भी मिला समर्थन
बैठक के अंत में पर्यवेक्षकों ने उपस्थित कांग्रेसजनों से “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को भी सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा केंद्र सरकार की “वोट चोरी” की नीतियों को –
जन-जन तक पहुँचाने के लिए चलाया जा रहा है।
यह अभियान बूथ स्तर तक पहुँचाना प्रत्येक कांग्रेसजन का कर्तव्य और जिम्मेदारी है।
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




One Comment