क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नगर पालिका परिषद में शायद षडयंत्र हो रहे है ?

शासन की महत्वाकांक्षी एवं कल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर सरकार को बदनाम करने का हो रहा है खेल
इस कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद का अनुभव बहुत बुरा है

सिवनी यशो:- नगर पालिका परिषद सिवनी व्यापक अनियमित्ताओं और व्यापक भ्रष्टाचार में डूबी है आम जनता बुरी तरह से परेशान हो रही है नगर के इतिहास में इससे अधिक तानाशाह नगर सरकार कभी रही नहीं होगी । अनियमित्ताओं एवं भ्रष्टाचार के साथ जिस तरह से मनमानी यहाँ की जा रही है उससे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी एवं कल्याणकारी योजनाएँ दम तोड़ रही है । इस परिषद की कार्यप्रणाली के चंद महिनों में ही जिस अशिष्टता का परिचय दिया है वह आम जनता के लिये बेहद कष्टकारी साबित हो रहा है । कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद की कारगुजारियों से जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार खुराना भी संतुष्ट नहीं है जो पिछले दिनों वायरल हुआ वीडियो भी स्पष्ट कर रहा है । यहाँ नियम कानून और मानवीय मूल्यों की बाते सब बेकार साबित हो रही है । मुख्यमंत्री कन्या विवाह जैसी योजना के आयोजन में सरकार को बदनाम करने का काम किया गया तो मुख्यमंत्री जी की लाड़ली बहना योजना के तहत अनके पात्र हितग्राहियों को केवल दुर्भावनावस लाभ लेने से वंचित रखा गया । इतना बड़ा षडयंत्र इस नगर पालिका परिषद में हो रहा है और नगर पालिका में विरोधी दल प्रदेश और केन्द्र की सरकार में सत्तारूढ़ भाजपा के पार्षद और भारतीय जनता पार्टी इस बात को समझने में नाकाम साबित हो रही है ।
सिवनी नगर पालिका परिषद के भ्रष्टाचार के संबंध में चर्चा सार्वजनिक है इसके साथ ही केन्द्र सरकार एवं प्रदेश की सरकार को बदनाम करने के लिये हितग्राहियों को परेशान किया जा रहा है उन्हें योजना से वंचित रखने के लिये षडयंत्र हो रहे है और कुछ लोगों के साथ दुर्भावना के कारण उन्हें योजना से वंचित करने शासकीय जानकारियों में छेडछाड़ की जा रही है । वर्तमान कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद का यह कार्यकाल षडयंत्रों का कार्यकाल ही रहेगा और यह प्रमाणित भी होने में समय नहीं लगेगा ।
जानकारी के अनुसार सिवनी नगर पालिका परिषद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अति महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है इस योजना के लिये समग्र आई डी बेहद आवश्यक है परंतु समग्र आई ड़ी की जानकारी पोर्टल में गलत दर्ज होना बता कर अनेक हितग्राहियों को योजना से वंचित रखा गया है । समग्र आई डी से कुछ समय पूर्व तक सही जानकारी निकल रही थी परंतु कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद के बैठते ही समग्र पोर्टल की जानकारी गलत दिखा रही है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस पोर्टल से जानबूझकर छेड़छाड की गयी है । आश्चर्य तो इस बात है कि पोर्टल से जानकाी संबंधी प्रिंट निकालने पर हिन्दी में जानकारी सही दर्ज दिखाई जा रही है जबकि उसीका अंग्रेजी रूपांतरण नाम बदलकर आ रहा है और इस प्रकार की समग्र आई डी केवाईसी के लिये स्वीकार नहीं की जा रही है ।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभ से वंचित रहने के साथ ही अनेक हितग्राही अन्य काम के लिये भी इसका उपयोग करते है जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से जनापेक्ष है कि इस प्रकार के कारणों की जाँच कराकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये एवं इस बात को भी स्पष्ट किया जाये कि नगर पालिका में यह सब योजनाबद्ध तरीके से तो नहीं किया गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!