सिवनी यशो:- बारापत्थर गायत्री मंदिर क्षेत्र में गोली चलने की घटना घटित हुई है अपुष्ट सूत्र बता रहे है कि गोली चलने का कारण सट्रटे से संबंधित है । जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसका नाम योगेश अग्रवाल बताया जा रहा है जबकि गोली चलाने वाले बहुत कम उम्र के युवा जिसमें एक डहेरिया एवं एक आदिवासी बताये जा रहे है गोली चलने से घायल युवक को पेट में गोली लगी है जिसे उपचार के लिये बारापत्थर बिसेन अस्पताल ले जाया गया था जहाँ से उसे जिला चिकित्सालय लाया गया था और यहाँ से उसे नागपुर रेफर किया गया है । गोली चलने की घटना से क्षेत्र में दहशत गयी है । जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और घायल युवक के उपचार की चिंता की ।
बताते है कि छोटा सांई और नीलगिरी हनुमान मंदिर के बीच दो युवकों ने योगेश अग्रवाल नामक युवक पर गोली चला दी । युवक को घायल देखकर कुछ लोग इलाज के लिये बारापत्थर के बिसेन अस्तताल लेकर पहुँचे परंतु दर्द से कराह रहे युवक को जिला चिकित्त्सालय लाया गया और फिर यहाँ से नागपुर रेफर कर दिया गया ।
यहाँ बता दें कि जिले में सट्टा जुँआ और आँन लाईन सट्टे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है अनेक युवा इनके मकडज़ाल में फंस कर आत्मघाती उठा रहे है और सट्टे से अनेक परिवार तबाह हो गये है । सट्टे के खाईबाजों और युवाओं को अपने जाल में फांसने वाले अनेक गिरोह सक्रिय है और अनेकों को पुलिस का खुला संरक्षण भी है अनेक वारदाते होने के पश्चात भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है बताते है अनेक पीडि़तों की शिकायत पर भी पुलिस प्रभावी कार्यवाही नहीं करती यहाँ तक कि इन सटोरियों को बचाने के लिये पुलिस मध्यस्थता का काम करती हुई दिखाई देती है ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम के समय बारापत्थर क्षेत्र में जिन युवको ने योगेश अग्रवाल पर गोली चलायी उसके संबंध में चर्चा यह है कि योगेश सट्टे का कारोबार करता है कुछ दिनों पूर्व उसके यहाँ पुलिस ने छापा मारकर कार्यवाही की थी । बताते है कि योगेश को शंका थी उसकी शिकायत इन्ही युवको ने की थी जिस पर योगेश ने उन्हें बुरी तरह पीटा था और इस बात से युवक बिफर गये थे उन्होंने उसी बात का बदला लेने के लिये योगेश पर गोलियाँ चलाई ।
उनके पास पिस्तौल कहँ से आयी और चल रही चर्चाओं में कितनी सच्चाई हे यह सब हमलावरों के पकडऩे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा ।



