सिवनी

सहकारिता कर्मचारियो ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया

अनिश्चितकालीन आंदोलन के तीसरे दिन सहकारिता कर्मचारियों द्वारा सरकार की सद्बुद्धि के लिये किया संगीतमय भजन कीर्तन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ

सिवनी में घटित घटना के विरोध में प्रदेश के वरिष्ठ सहकारिता से जुड़े अधिकारियों को दिया गया 02 दिन का अल्टीमेटम

सिवनी यशो-: बीते दिवस दिनाँक 13/07/2024 को जिले के केवलारी विकासखंड अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान ख़ैरलांजी के विक्रेता जगन्नाथ वासुदेव एवं सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुनेहरा के समिति प्रबंधक संजय बाघमारे के विरुद्ध पुलिस थाना केवलारी में आई पी सी की धारा 409, 34 के तहत पुलिस प्राथमिकी / एफआईआर दर्ज की गई है इसी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन हड़ताली कर्मचारियों द्वारा शासन प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए आंदोलन स्थल अम्बेडकर चौक सिवनी में भारी तादाद में उपस्थित होकर संगीतमय भजन कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ किया।

प्रदेशाध्यक्ष ने सहकारिता से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को दिया 02 दिवस में एफआईआर निरस्त करने का दिया अल्टीमेटम

म.प्र. सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के 55000 सहकारी समिति कर्मचारियों के प्रदेशाध्यक्ष श्री बी.एस.चौहान ने सिवनी जिले की घटना के संबंध में प्रदेश स्तर के सहकारिता से जुड़े समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है अगर दो दिवस के अंदर सिवनी जिले के केवलारी विकासखण्ड अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान ख़ैरलांजी के विक्रेता जगन्नाथ वासुदेव एवं सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुनेहरा के समिति प्रबंधक संजय बाघमारे के विरुद्ध दर्ज एफ.आई.आर. कार्यवाही वापस नही की जाती तो सहकारिता महासंघ के समस्त प्रदेश पदाधिकारी सिवनी पहुंचकर शासन प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन करते हुए जंगी प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे, साथ ही अन्य जिलों में भी विक्रेताओं पर मशीनो में खाद्यान्न अन्तर को लेकर हो रही कार्यवाही को तुरंत रोका जाए साथ ही अभी तक उनके विरुद्ध की गई कार्यवाहियों को वापस लिया जावे,अन्यथा की स्थिति में भोपाल में प्रदेश के 55000 सहकारी समिति कर्मचारी पहुंचकर सी,एम, हाउस का घेराव करेंगे जिलाध्यक्ष बंशीलाल ठाकुर द्वारा बताया गया कि जब तक गलत तरीके से विक्रेता जगन्नाथ वासुदेव एवं समिति प्रबंधक संजय बाघमारे के विरुद्ध दर्ज पुलिस प्राथमिकी / एफआईआर को निरस्त नही किया जाता तब तक जिले की समस्त सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारी सारे काम बंद कर अनिश्चितकालीन कलमबंद आंदोलन में निडरता के साथ डटे रहेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!