#पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर कायराना हमला निंदनीय – श्रीमती मीना बिसेन
#आतंकवादियों को मोदी सरकार देगी मुंहतोड़ जवाब
Seoni 23 April 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले को घोर निंदनीय बताते हुए कहा कि इस कायराना और अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष लोगों की जान गई है। मैं सभी दिवंगतों की पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना को लेकर काफी चिंतित हैं श्रीनगर में केन्द्रीय गृहमंत्री आमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनों से भावपूर्ण भेंट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री जी का यह दृढ़ आश्वासन कि “बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले इन आतंकियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। श्रीमती बिसेन ने परमात्मा से प्रार्थना है कि हमले में हताहत हुए सभी दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।



