क्राइममध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

दूषित पेयजल सप्लाई कर परिषद मानव स्वास्थ्य के साथ कर रही खिलवाड़

नगर परिषद के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, वार्ड में सप्लाई किया दूषित और नाले का गंदा पानी सप्लाई से वार्ड वासियों में आक्रोश, शिकायत के बावजूद कोई एक्शन नहीं…. 

 

दूषित पेयजल सप्लाई कर परिषद मानव स्वास्थ्य के साथ कर रही खिलवाड़ - Seoni News

केवलारी से स्वप्निल उपाध्याय

केवलारी यशो:- गजब की दास्तां है ये… केवलारी नगर परिषद (keolari nagar parishad) के कारनामों की अब नगर की जनता को दूषित और नाले का गंदा पानी ( dirty water) सप्लाई करने का मामला तूल पकड़ रहा है और स्थानीय वार्ड की पार्षद भी गंदा पानी सप्लाई होने से भयभीत है, उन्होंने नगर परिषद में मोखिक रूप से शिकायत भी की है ।
गत दिवस वार्ड क्रमांक 13 के निवासियों के लिये जिस पाईप लाइन (pipeline) से सप्लाई होती है उसका सुधार कार्य किया जा रहा था, परंतु जिस स्थान पर सुधार कार्य किया जा रहा था वहाँ चैंबर नहीं है । सप्लाई लाईन का वाल नाले पर लगा हुआ है अैर सुधार होने के बाद भी उस वाल में लीकेज (leakage) की समस्या बनी हुई है और इसी लाईन से पेयजल की सप्लाई हो रही है और जिस समय सुधार कार्य हो रहा था उस समय भी पानी की सप्लाई की गयी । गंदा पानी वार्ड में सप्लाई कर दी गयी वार्डवासियों को इसकी कोई सूचना भी नहीं दी गयी । वार्डवासियों ने इस पानी का उपयोग भी कर लिया परंतु दूषित जल के प्रभाव से किसी के बीमार होने की सूचना नहीं है ।
केवलारी नगर परिषद का यह आलम है कि जहां पर पेयजल व्यवस्था के लिए वाल लगाए गए हैं उन वालों में चेंबर नहीं है और जहां वॉल पर पुराने चैंबर भी हैं तो वह स्वच्छ नहीं है जिसको लेकर आम जनमानस में पेयजल सप्लाई  (drinking water supply)  को लेकर असंंतोष का माहौल है और सप्लाई हो रहे जल से बीमारी का भय बना हुआ है ।
नगर परिषद द्वारा मानव स्वास्थ्य (human health) के साथ जिस प्रकार का खिलावाड़ किया जा रहा है वह गंभीर परिणाम का कारण बन सकता है और नगर के रहवासी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते है । जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से जनापेक्षा (public expectation) है कि परिषद की गंभीर लापरवाही पर सुधार एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

इनका कहना
वार्ड में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है मेरे स्वयं के घर पर भी दूषित पानी ही आ रहा है मैने नगर परिषद को मौखिक रूप से सूचना दे दे है और सुधारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा है ।
पार्षद साधना धारा सिंह जघेला पार्षद नगर परिषद केवलारी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button