छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

हंगामेदार रही परिषद की बैठक, भाजपा-कांग्रेस के बीच हुई तीखी नौंक झौंक

298 करोड़ 32 लाख 99 हजार का बजट हुआ पारित, 9 प्रस्तावों पर लगी मोहर, संशोधित कर पारित हुआ जलकर का प्रस्ताव

Chhindwara 28 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगरपालिक निगम में शुक्रवार को परिषद की बैठक हंगामेदार रही। बजट बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर नौंक झौंक हुई बैठक में 9 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। परिषद में नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा का वर्ष 2025 – 26 का दो सौ अनठायन्वे करोड बत्तीस लाख 99 हजार लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया। परिषद में ट्रांसपोर्ट नगर के विकास कार्य एवं भूखण्डों की दरों के निर्धारण किये जाने प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गई, संपत्ति कर की स्वीकृत दर वर्ष 2015-16 की दरों जो कि 2025 – 26 में प्रभावशील है उक्त स्वीकृत दरों में शासन निर्देशानुसार 10 वृद्धि किए जाने हेतु सहमति प्रदान की गई। नगर निगम को प्रति नल कनेक्शन जल आपूर्ति करने में अधिक खर्च आने के चलते वित्तीय वर्ष 2025 हेतु जल उपभोक्ता प्रभार की दर घरेलू आवासीय प्रयोजन हेतु 260/- प्रतिमाह को संशोधित कर स्वीकृति प्रदान की गई।

उपभोक्ता प्रभार की दरों में वृद्वि किये जाने हेतु लाए गए प्रकरण को भी स्वीकृति प्रदान की गई। छिंदवाड़ा सीवरेज परियोजना अंतर्गत उपभोक्ता शुल्क निर्धारिण किये जाने की स्वीकृति दी गई, श्रीवास्तव कॉलोनी में पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित किये जाने हेतु स्वीकृति दी गई। शहीद बिरसा मुण्डा जी की मूर्ति मानसरोवर काम्पलेक्स के पीछे स्थापित करने की स्वीकृति दी गई। खजरी रोड मेडिकल कॉलेज के सामने निर्मित रेल्वे ओवर ब्रिज का नाम बिरसा मुंडा के नाम नामकरण किये जाने की स्वीकृति दी गई।

इस बैठक में महापौर विक्रम अहके, नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो, नेता प्रतिपक्ष हर्षा अंबर दाढ़े, नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय, उपायुक्त कमलेश निरगुड़कर, कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली सहित समस्त सभापति, अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। बैठक में गौशाला में गायों की दयनीय स्थिति को लेकर परिषद की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के बीच तीखी बहत हुई। नेता प्रतिपक्ष हर्षा अंबर दाढ़े ने गौशाला में हो रही लापरवाही का मुद्दा जोर शोर से उठाया और गौशाला की व्यवस्था सुधारने की मांग की ।

निगम अध्यक्ष सोनू मागो ने बताया कि नगर निगम कमिश्रर के पास शिकायत लेकर गए थे लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए। बैठक में भाजपा के पार्षद सभी प्रस्तावों को पास कहकर उठ कर चले गए। जलकर की राशी कितनी बढ़ाई गई है इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई मेयर इन कॉंसिल की बैठक में 260 रूपए बढ़ाये जाने का प्रस्ताव रखा गया था इस पर जब महापौर विक्रय अहके से चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि राशी कम की जाएगी संशोधित कर प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होने यह नहीं बताया कि कितनी राशी कम की जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!