विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री से मिले पार्षद दल
विधानसभा क्षेत्र को नवीन मार्गों के निर्माण की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का माना आभार
Seoni 18 December 2024
सिवनी यशो:- बुधवार 18 दिसंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र (Seoni Assembly Constituency) के विधायक दिनेश राय मुनमुन (MLA Dinesh Rai Munmun) के नेतृत्व मे पार्षद दल (councilor party) ने मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री (Chief Minister and Urban Administration Minister) से मुलाकात किया। विधायक श्री राय के नेतृत्व मे सिवनी नगर पालिका एवं लखनादौन नगर परिषद (Seoni Municipality and Lakhnadon Municipal Council) के पार्षद दल ने विकास कार्यों को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा मोहन यादव (Successful Chief Minister Dr. Mohan Yadav) एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Urban Administration Minister Kailash Vijayvargiya) से मुलाकात किया तथा सिवनी आगमन के लिए आमंत्रित किया।
इसके अलावा विधायक श्री राय द्वारा सिवनी विधानसभा क्षेत्र को नवीन मार्गों के निर्माण की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। आज विधानसभा मे अनुपूरक बजट मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भटमतरा से पांडीवाडा पुल सहित मार्ग निर्माण 950.00 लाख लागत, 1.70 किमी लंबाई वाले ग्राम गोरपानी से ग्राम गोरखपुर 346.36 लाख लागत एवं 87 किमी लंबाई व 1566.00 लाख लागत वाले सिवनी- बालाघाट फोरलेन मार्ग निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिसके लिए विधायक श्री राय ने विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रदेश सरकार के मुखिया डा मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।





