मध्यप्रदेशसिवनी

पार्षद राजेश राजू यादव ने विकास कार्यों में देरी पर जताई नाराज़गी

वर्ष 2022 से पारित प्रस्तावों के लिए शासन से राशि उपलब्ध होने के बावजूद कार्य अधूरे, ऑडिटोरियम, सीवर लाइन और अमृत जल योजना सहित कई प्रोजेक्ट अटके

Seoni 16 September 2025

सिवनी यशो :- नगर पालिका परिषद सिवनी में विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर नाराज़गी जताई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से अब तक परिषद की बैठकों में नगर विकास संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं और इन प्रस्तावों के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा राशि भी उपलब्ध कराई जा चुकी है, किंतु इनके क्रियान्वयन में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है।

पारित प्रस्ताव और प्रमुख मांगें

  1. ऑडिटोरियम हॉल का निर्माण।

  2. गार्डन एवं स्विमिंग पूल का निर्माण।

  3. सर्वसुविधायुक्त नगर पालिका भवन का निर्माण।

  4. गीता भवन का निर्माण।

  5. जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी के नाम पर चौक नामकरण एवं स्तंभ की स्थापना।

  6. अमृत जलावर्धन 2.0 योजना का क्रियान्वयन।

  7. सीवर लाइन का निर्माण एवं विस्तार।

पत्र में पार्षद की मांग

पार्षद राजेश राजू यादव ने कहा कि यदि इन कार्यों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तो निश्चित ही नगर विकास को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने मांग की कि इन सभी कार्यों की अब तक की प्रगति से परिषद को अवगत कराया जाए और शेष कार्यों को शीघ्रता बढ़ाने के लिए समय सीमा तय कर पूर्णता सुनिश्चित की जाए।

https://npseoni.in/Admin2/Default.aspx

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!