4 साल में 44 विकास कार्य: विवेकानंद वार्ड में विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच पहुंचे पार्षद राजेश ‘राजू’ यादव
बोले— वादे नहीं, विकास बोलता है; जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत
सिवनी: विवेकानंद वार्ड में 4 साल में 44 विकास कार्य, पार्षद राजेश राजू यादव ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
Seoni 16 July 2026
सिवनी यशो:- नगर पालिका के विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश ‘राजू’ यादव ने अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर वार्डवासियों के समक्ष विकास कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
उन्होंने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में वार्ड में 44 प्रमुख विकास कार्य कराए गए हैं, जो केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि जनता के विश्वास और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

पार्षद राजेश यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव जीतकर पद पर बैठना नहीं, बल्कि जनता के हर सुख-दुःख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपने कार्यकाल में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य कराए।
उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और यह दावा नहीं किया जा सकता कि सभी समस्याओं का पूर्ण समाधान हो चुका है। इसके बावजूद पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया गया है।
राजेश यादव ने कहा कि “चार वर्षों के 44 प्रमुख विकास कार्य” केवल उपलब्धियों की सूची नहीं, बल्कि वार्डवासियों के विश्वास, सहयोग और सामूहिक विकास की कहानी है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और जनसेवा उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य।
उन्होंने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और विवेकानंद वार्ड को बेहतर, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि अपने पूरे जीवनभर वार्ड की जनता की सेवा करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है तथा जनसेवा का यह संकल्प भविष्य में भी अटूट रहेगा।
यह भी पढ़े :-
31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से फसल को मिलेगी सुरक्षा
शासकीय भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामवासियों ने जनसुनवाई में की कार्रवाई की मांग
दृष्टि’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च, अब घर बैठे होगा पंचायतों का डिजिटल ऑडिट और ऑनलाइन भुगतान
https://www.shabdkosh.com/hi/dictionary/english-hindi/report%20card/report%20card-meaning-in-hindi




One Comment