मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

हाईमास्ट लाईट की सौगात देने पर सिवनी विधायक दिनेश राय के प्रति आभार ज्ञापित किया पार्षदों एवं अजय बाबा पांडे ने

Seoni 22 May 2025

सिवनी यशो:- सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अकबर वार्ड क्षेत्र में खेल प्रेमियों की सुविधाओं के लिये क्रिकेट मैदान मे हाईमास्ट लाईट प्रदान किये है। जिससे खिलाडियों में हर्ष का व्यापत है और उन्हें रात्रि के समय खेल के कौशल को बढाने में आसानी होगी । खेल प्रेमियों ने विधायक श्री राय की यह सौंगात खिलाडिय़ों के व्यापक हित में है । अकबर वार्ड पार्षद श्रीमती मालती पांडे, विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बाबा पांडे सहित खेल प्रेमियों तथा खिलाडिय़ो ने विधायक श्री राय के प्रति आभार ज्ञापित करते हुये कहा है कि विधायक श्री राय की यह सौंगात खेलों को ऊचाईयां प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी । ज्ञात हो कि बीते माहों पूर्व नगर के बड़ा मिशन स्कूल मैदान मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा क्रिकेट प्रेमियों एवं खिलाडिय़ों की मांग पर हाईमास्ट लाईट लगाए जाने की स्वीकृति दी गयी थी।
खिलाडिय़ों एवं खेल प्रेमियों की मंशा के अनुरूप सिवनी विधायक ने अपनी घोषणा को पूर्ण करते हुये हाईमास्क लाईट का कार्य प्रारंभ करा दिया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!