धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

गाय हमारी समृद्धि है, इसकी रक्षा हमारा दायित्व है – सांसद श्रीमती पारधी

गाय हमारे इस लोक और परलोक दोनों को सुधारती है इसकी सेवा करें – आलोक
गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा है – दिनेश राय मुनमुन 
गौशालाओं के कार्यक्रम मे किया गौ पूजन -एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत किया वृक्षारोपण

  सिवनी यशो:- गाय सनातन संस्कृति में पूज्य तो है ही गाय हमे समृद्ध, निरोग बनाती है । गाय को हमने माता का दर्जा दिया है तो इसके इसका वैसा सम्मान और संरक्षण भी हमारा दायित्व बनता है । गाय का दूध गोबर, गोबर और गो मूत्र चिकित्सा विज्ञान में महत्वपूर्ण स्थान रखते है, आयुर्वेद इसे अमृत तुल्य मानता है । कृषि को समृद्ध बनाने में गाय का जो योगदान है उसे किसान और हमारे देश के गांव से बेहतर कौन जान सकता है परंतु आज गाय की दुर्दशा बहुत बड़ा चिंता का कारण बन गया है और इसकी रक्षा की जिम्मेदारी के प्रति हमारी असहजता गाय के जीवन के लिये संकट बन रही है । इसकी रक्षा के सरकार बहुत के प्रयास चल रहे है परंतु समाज को भी गौ माता को बचाने के लिये संकल्प लेने की आवश्यकता है । यह बात सिवनी बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी ने ग्राम ढेंकी एवं मारबोड़ी में गौ शालाओं के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुये कही । उन्होंने कहा कि उनके लिये यह पवित्र अवसर है कि सिवनी जिले के प्रथम प्रवास के दौरान उन्हें गौशालाओं के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
गौशालाओं के इस लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिती रही । सांसद श्री पारधी ने कहा कि सिवनी विधानसभा में इतने संवेदनशील विधायक दिनेश राय मुनमुन है जो गांव गरीबों की चिंता के साथ गाय माता के संरक्षण के लये सराहनीय प्रयास कर रहे है ।

गाय हमारे इस लोक और परलोक दोनों को सुधारती है इसकी सेवा करें – आलोक

गौशालाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गाय को बचाने के लिये गौशालाों का निर्माण कर पवित्र कार्य कर रही है । सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यो के साथ आस्था से जुडे इस कार्य को करते हुये भारतीय संस्कृति और आघ्यत्म के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है । श्री दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को बेहद पवित्र माना गया है और गाय माता का व्यापक धार्मिक महत्व है इसके बिना भवसागर से पार होना असंभव बताया गया है और इन्हीं संस्कारों के कारण हर व्यक्तिं गाय दान अवश्य करते है, उसकी पूंछ पकड़कर भवसागर पार होने का भव हमारे धर्म में प्रतिपादित है । गाय हमें इस लोक में अमृत देती ही है हमारा परलोक भी सुधारती है, इस गाय को बचाने के लिये हम से जो भी संभव प्रयास हो वह हमें करना चाहिये ।

गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा है – दिनेश राय मुनमुन 

गौ शालाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि गौमाता हमारे सांस्कृतिक जीवन का, हमारे आध्यात्मिक जीवन का केंद्र रही है। हम इनके बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि आज गौमाता की सेवा एवं उनकी देखभाल के लिए गौ सेवकों को समर्पित गौ संरक्षण के लिए प्रयत्नशील भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा बनाई गई गौशाला का लोकार्पण किया गया। आप सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई, साथियों गौमाता हमारे सांस्कृतिक जीवन का, हमारे आध्यात्मिक जीवन का केंद्र रही है। हम इनके बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना भी नहीं कर सकते। गौवंश का हमारे लिए क्या महत्व है, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि हमारे ऋषियों ने, मुनियों ने इन्हें माता का दर्जा दिया है। हमारा कोई भी धार्मिक अनुष्ठान गौ के बिना पूर्ण नहीं हो सकता। गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा है। विधायक श्री राय ने आगे कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी गौ माता हमारी अर्थ व्यवस्था का आधार है। हमारे शास्त्रों में गौमाता का ‘कामधेनु’ के रूप में उल्लेख किया गया है। भगवान श्रीकृष्ण का गायों के प्रति प्रेम सर्व विदित है। गौमाता हमारी सभी इच्छाओं और आवश्यकताओं को पूर्ण करने वाली है।


ग्राम पंचायत लोनिया के ग्राम ढेंकी मे गोपी गोपाल सेवा गौशाला एवं ग्राम मारबोडी मे आयोजित कार्यक्रम मे मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित गौशालाओं का लोकार्पण विधिवत पूजन उपरांत विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं सांसद श्रीमती भारती पारधी जी के करकमलों से भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे जनपद अध्यक्ष किरण भलावी जी एवं भाजपा नेताओं, ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति मे फीता काट कर किया गया। तदोपरांत आपके द्वारा गौमाता को तिलक लगा पूजन कर गुड, रोटी व चारा खिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं तिघरा एवं मारबोडी मे छात्र- छात्राओं व ग्रामीणों द्वारा ग्राम आगमन पर कलश लेकर भव्य आगवानी की गयी। इसके अलावा श्री राय ने ढेंकी, मारबोडी मे एक पेड़ मां के नाम अभिान के तहत सभी ने वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, आनंद शर्मा, नर्रेन्द्र ठाकुर,अभिषेक दुबे, राजेश राजू यादव तरूण मुनिया टांक, अरूण उपाध्याय, जैन उदय राजपूत, नितेन्द्र गुड्डू बघेल, श्याम मिलन पांडे, निरंजन बघेल, घनश्याम बघेल, मुकेश चंदेल सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेता गणों, पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!